Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में जन-जागरुकता गोष्ठी का हुआ आयोजन-सामाजिक सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण पर दी गयी विस्तृत जानकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आवास विकास प्रदर्शनी मैदान श्रीनगर में आज समाज कल्याण विभाग,महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग तथा प्रोबेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गयी तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ साथ महिलाओं,बच्चों,वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में तीनों विभागों के अधिकारियों ने अलग-अलग विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी और उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों,स्वयंसेवी संस्थाओं,छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया ने बताया कि विभाग द्वारा वृद्धजन,दिव्यांगजन,विधवा,परित्यक्ता महिलाएं तथा कमजोर वर्गों के लिए अनेक सामाजिक सुरक्षा योजनाए़ चलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य हर उस व्यक्ति तक सरकारी सहायता पहुंचाना है जो आर्थिक या सामाजिक रूप से पिछड़ा है। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से योजनाओं के लिए आवेदन कर उनका लाभ उठाने की अपील की। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन,दिव्यांग पेंशन,छात्रवृत्ति योजनाओं,विधवा पेंशन और राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की जानकारी भी दी। महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से सहायक बाल विकास अधिकारी अंजू चमोली ने महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण,पोषण और बाल अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना,एकीकृत बाल विकास सेवा आदि,महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना न केवल परिवार के लिए,बल्कि पूरे समाज के लिए सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस दौरान बाल पोषण,शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े कई सुझाव भी साझा किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार ने संवेदनशील वर्गों के पुनर्वास,नारी एवं बाल संरक्षण तथा सामाजिक समरसता से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके जीवन में आत्मनिर्भरता लाना है। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा,बाल शोषण,बाल विवाह जैसे मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया और बताया कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और जरूरतमंदों की सहायता करें। गोष्ठी के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अधिकारियों से योजनाओं से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने गोष्ठी में उपस्थित सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद सत्र समाज में जागरूकता फैलाने के साथ ही लोगों को शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल,जिला बाल कल्याण समिति से सुनीता भट्ट,वन स्टॉप सेंटर अधिकारी लक्ष्मी रावत,जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रज्ञा नैथानी सहित अंकित मुंडेपी,अमन सिंह और अन्य अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

Check Also
Close