Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

जादूगर एन.सी.सरकार के अद्भुत करतबों ने बांधा समां-बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी रह गए हतप्रभ बैकुंठ चतुर्दशी मेले की दूसरी संध्या जादू और रोमांच के नाम रही


श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की दूसरी संध्या रविवार को मनोरंजन और रोमांच से सराबोर रही,जब मंच पर प्रख्यात जादूगर एन.सी.सरकार ने अपने अद्भुत और रहस्यमयी जादुई करतबों से ऐसा समां बांधा कि बच्चे-बूढ़े सभी रोमांचित रह गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर आरती भण्डारी,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,सीओ अनुज कुमार,डॉ.रचित गर्ग और डॉ.दिग्पाल दत्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जादूगर एन.सी.सरकार ने मंच पर आते ही अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों को जोड़ा। उन्होंने शुरुआत कुछ साधारण दिखने वाले जादुई करतबों से की,लेकिन धीरे-धीरे जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा,दर्शकों की आंखें विस्मय से फैलती चली गईं। कभी हवा में उड़ते रूमाल को कबूतर में बदल देना,कभी खाली डिब्बे से फूलों की वर्षा कर देना,तो कभी किसी के हाथ में रखे सिक्के को पल भर में गायब कर देना-हर प्रस्तुति पर दर्शक तालियों से गूंज उठे। पूरा पंडाल बच्चों की हंसी,तालियों और एक और-एक और के नारों से गूंजता रहा। एन.सी.सरकार की तेज हाथ की सफाई,मंच पर रोशनी का संयोजन और संगीत के संग उनकी तालमेल ने कार्यक्रम को पेशेवर और मंत्रमुग्ध कर देने वाला बना दिया। कार्यक्रम में जब उन्होंने माइंड-रीडिंग यानी मानसिक जादू प्रस्तुत किया,तो दर्शक सचमुच दंग रह गए। उन्होंने कुछ दर्शकों के मन में सोचे शब्दों,अंकों और रंगों का सही-सही अनुमान लगाकर सबको हैरत में डाल दिया। उनकी इस अद्भुत प्रस्तुति ने दर्शकों को यह सोचने पर विवश कर दिया कि क्या यह जादू था या विज्ञान का कोई अनकहा रहस्य। कार्यक्रम का संचालन रमेश रमोला ने कुशलतापूर्वक किया। मंच पर नरेंद्र रावत,राजकुमार,प्रसिद्ध समाजसेवी लखपत सिंह भण्डारी,निगम पार्षद आशीष नेगी,सोनू चमोली,पंकज सती तथा सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मेयर आरती भण्डारी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं,बल्कि सांस्कृतिक एकता और जनसहभागिता का प्रतीक है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मेले की गरिमा को और भव्य बनाते हैं तथा बच्चों को रचनात्मक मनोरंजन के माध्यम से प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और एन.सी.सरकार को श्रीनगर का जादूगर कहकर सम्मानित किया। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की यह शाम जादू,उत्साह और अद्भुत अनुभवों की स्मृति बनकर लंबे समय तक लोगों के दिलों में बस गई।

Check Also
Close