Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया मुख स्वास्थ्य शिविर-120 बच्चों के दांतों और कानों की हुई जांच,टूथपेस्ट वितरित कर दी स्वच्छता की सीख

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती उत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग पौड़ी ने बाल स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पौड़ी नंबर-5 एवं 13 के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज ओजली में मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें स्कूली बच्चों के दांतों और कानों की जांच की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही दंत स्वच्छता,मौखिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने,खानपान में सावधानी बरतने और नियमित दंत परीक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर जनपद के सभी विकासखंडों के विद्यालयों में मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में दंत रोग और कान संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं,जिन्हें समय पर पहचानकर इलाज किया जा सकता है। शिविर के दौरान कुल 120 बच्चों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने दांत और मसूड़ों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिक इलाज किया और जरूरतमंद बच्चों को परामर्श भी दिया। सभी विद्यार्थियों को दंत स्वच्छता हेतु टूथपेस्ट व ब्रश वितरित किए गए ताकि वे प्रतिदिन नियमित रूप से दांतों की सफाई करने की आदत विकसित कर सकें। विद्यालय की प्रधानाचार्या मनोरमा धस्माना ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाते हैं। यह पहल विद्यालय और समुदाय दोनों के लिए प्रेरणादायक है। चिकित्सा दल में डॉ.कंचन,फार्मासिस्ट निखिल,डेंटल हाइजिनिस्ट राखी,ऑडियोलॉजिस्ट संजय,स्वेता गुसाई और शकुंतला नेगी शामिल रहे। टीम ने बच्चों को यह भी बताया कि मुख स्वच्छता केवल मुस्कुराहट नहीं,बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के स्कूल स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाएगा,ताकि हर बच्चा स्वस्थ,जागरूक और आत्मविश्वासी बने। रजत जयंती वर्ष पर यह पहल केवल स्वास्थ्य जांच नहीं,बल्कि स्वच्छता,जागरूकता और उज्जवल भविष्य की नींव रखती है-ताकि हर बच्चा मुस्कुराए आत्मविश्वास के साथ।

Check Also
Close