Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

रुड़की/उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने ढंढेरा और मखदुमपुर में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया

रुड़की में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने आज अपनी सांसद निधि से कराए गए निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नारसन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी भी मौजूद रहे। सांसद सबसे पहले ढंढेरा के देव एन्क्लेव की गली नंबर 1 में पहुंचीं, जहां उन्होंने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके बाद वह मखदुमपुर इंटर कॉलेज पहुंचीं और वहां अपनी निधि से कराए गए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि वह अपनी निधि से किए जा रहे सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास हो रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखें और यदि कोई अनियमितता दिखे तो तुरंत जानकारी दें।

Check Also
Close