Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
भव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजनरुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिभाजपा की हताशा का प्रतीक है समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित बयान : अरविंद यादवबुजुर्ग स्कूटी सवार की मौत के बाद डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशअखिल भारतीय अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के फायरफाइटर अंकित का परचम,दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मानगुप्तकाशी में श्रद्धा स्मरण-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

बड़ौदा किसान पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद किसान मेला का आयोजनकृषि क्षेत्र में नवाचार और प्रगति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अपने वार्षिक किसान संपर्क कार्यक्रम ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के आठवें संस्करण के अंतर्गत बाजपुर में एक वृहद किसान मेला का आयोजन किया गया।बैंक ऑफ़ बड़ौदा रुद्रपुर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अंजनी कुमार सिंगल ने बताया कि यह पखवाड़ा 03 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक देशभर में मनाया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक श्री राजेश मल्होत्रा उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा बरेली अंचल के अंचल प्रमुख श्री प्रतीक अग्निहोत्री, अन्य कार्यपालक, अग्रिम बैंक अधिकारियों, कृषि विशेषज्ञों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। किसानों को कृषि से संबंधित नवीन तकनीकों, सरकारी योजनाओं, जैविक खेती, सिंचाई पद्धतियों एवं बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान 51 करोड़ रुपये के किसान ऋण स्वीकृति पत्र वितरण तथा उत्तराखंड की प्रसिद्ध छोलिया लोकनृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से किसानों को बीज, उर्वरक, कृषि यंत्रों एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल ज्ञानवर्धन होता है, बल्कि किसानों के बीच पारस्परिक संवाद एवं सहयोग की भावना भी सुदृढ़ होती है।मुख्य अतिथि श्री राजेश मल्होत्रा ने कहा कि कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं बल्कि देश की आर्थिक रीढ़ है। आधुनिक तकनीकों और योजनाओं को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह आयोजन किसानों को जागरूक करने की सराहनीय पहल है।

Check Also
Close