Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी बनी गंभीर चुनौती-सरकार उठाए ठोस कदम,युवाओं को मिले सम्मानजनक रोजगार–गम्मा सिंह


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की पर्वतीय धरती आज जिस सबसे बड़ी सामाजिक और आर्थिक चुनौती से जूझ रही है,वह है बेरोजगारी। यह स्थिति तब और अधिक चिंताजनक हो जाती है जब शिक्षित और सक्षम युवा काम करने की इच्छा रखते हुए भी अवसरों के अभाव में निराशा का सामना करते हैं। बेरोजगारी न केवल व्यक्ति के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को आघात पहुंचाती है,बल्कि यह प्रदेश की समग्र प्रगति की राह में भी सबसे बड़ी रुकावट बन गई है। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल के जिला महासचिव गम्मा सिंह ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के पीछे कई गहरे कारण हैं-शिक्षा प्रणाली में व्यवहारिक प्रशिक्षण की कमी,औद्योगिक विकास की सुस्त गति,कौशल विकास के ठोस अवसरों का अभाव और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन न होना। उन्होंने कहा कि सरकार को अब केवल आंकड़ों और घोषणाओं तक सीमित न रहकर,धरातल पर ठोस कदम उठाने होंगे। राज्य के नवयुवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे कुटीर उद्योग और स्वरोजगार आधारित योजनाओं को बढ़ावा देना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों में लघु उद्योग,फूलों और औषधीय पौधों की खेती,सब्जी एवं फल पट्टियों का विकास कर युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन की एक बड़ी वजह भी बेरोजगारी है। यदि राज्य सरकार ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योग विकसित करे,तो न केवल युवाओं को घर के पास रोजगार मिलेगा,बल्कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। गम्मा सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार चुनावों के समय बड़े-बड़े वादे करती है,परंतु जब रोजगार देने की बात आती है तो सरकार चुप्पी साध लेती है। बेरोजगारों को सिर्फ आश्वासन नहीं,बल्कि ठोस अवसर चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड के अनेक सरकारी विभागों में आज भी हजारों पद रिक्त पड़े हैं,परंतु भाजपा सरकार ने इन पदों को भरने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है। सरकार को चाहिए कि शीघ्र इन रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करे। यदि यही हाल रहा तो शिक्षित युवाओं का मनोबल टूट जाएगा और राज्य का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। गम्मा सिंह ने मांग की है कि राज्य सरकार एक समर्पित युवा रोजगार मिशन प्रारंभ करे,जिसके अंतर्गत जिले और ब्लॉक स्तर पर बेरोजगारों की पहचान कर उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण,ऋण सुविधा और विपणन सहायता प्रदान की जाए। अंत में गम्मा सिंह ने कहा कि अगर सरकार समय रहते ठोस नीति नहीं बनाती,तो उत्तराखंड के शिक्षित युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाएगा और यह प्रदेश के लिए सबसे बड़ा सामाजिक संकट साबित होगा।

Check Also
Close