Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Bollywood News

एस एस पब्लिक स्कूल,गदरपुर,उधम सिंह नगर का वार्षिक समारोह 2025

गदरपुर । नगर के प्रतिष्ठित एस एस पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा.एस. के.कश्यप ( डीन,पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर) स्कूल अध्यक्ष श्री दिग्विजय प्रताप सिंह,सचिव श्री अभिषेक प्रताप सिंह,भाजपा प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा,श्री मनोज कुमार गुम्बर अध्यक्ष नगरपालिका गदरपुर,प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह तथा प्रेस क्लब एवं मीडिया क्लब के समस्त गणमान्यों ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया |
स्कूल अध्यक्ष श्री दिग्विजय प्रताप सिंह एवम मुख्य अतिथि ने पूरे विद्यालय परिवार को सफल मंचन के लिए बधाई दी |
कार्यक्रम में आमंत्रित वर्तमान प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा ने इस क्षेत्र में एस एस पब्लिक स्कूल की उपलब्धियां बताई एवं मिशन सिन्दूर कार्यक्रम के मंचन की तारीफ़ करते हुए विद्यालय में देश के प्रति प्रेम और समर्पण को सराहा | कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव श्री अभिषेक प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि,प्रदेश मंत्री, नगरपालिकाध्यक्ष,प्रेस एवं मीडिया कलब को विद्यालय की ओर से स्मृति चिहन भेंट करके सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में गणेश वंदना,छठ पूजा,शिव आराधना एवं तांडव,स्कूल बैंड , बालीवुड थीम,फनी डांस,भूली विसरी यादें,कविता,पहाड़ी डांस , कब्बाली,भारत की छह महान विभूतियाँ,प्रदेश डांस,कत्थक , चार युगों की गाथा महाभारत , जंक फ़ूड निषेध,रानी पद्मावती , प्रधानमंत्री मोदी जी एवं गांधी जी संवाद,गिद्दा एवं भांगड़ा का भव्य सफल आयोजन किया गया | कार्यक्रम में प्रथम बार छठ पूजा का मंचन करके पूजा का महत्व बताया गया जो अभिभावकों द्वारा काफी सराहा गया |
कार्यक्रम के समापन पर एसएस पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष श्री दिग्विजय प्रताप सिंह एवं विद्यालय के सचिव श्री अभिषेक प्रताप सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों को सफल कार्यक्रम के बधाई दी | प्रधानाचार्य परविंदर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे प्रेस क्लब एवं मीडिया क्लब के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र प्रसाद,हीना नेगी,उर्जा वाधवा , रेखा एवं इंदरजीत सिंह ने किया | कार्यक्रम की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था उमेश चौहान , किशन कुमार रोहित ने की |
इस अवसर पर उमा शंकर, राजीव ग्रोवर,संतोष गुप्ता,पवन धींगरा,सतीश बत्रा,परमजीत सिंह,आकाश कोचर,सचिन,
उमेश गुप्ता,पंकज कांडपाल,
राहुल,विजय,सतनाम,अजीत सिंह,कमल भाटिया,भरतलाल,
लक्ष्यराज,शकुन्तला वर्मा,राजेंद्र यादव,विजय यादव,नरेश,राजेंद्र, विक्की,कृष्णा धींगरा,निर्मला अरोरा आदि उपस्थित रहे |

Check Also
Close