Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

ओडिसी नृत्य की अद्भुत छटा से मंत्रमुग्ध हुआ परिसर-एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध नृत्यांगना अभयालक्ष्मी की अनुपम प्रस्तुति


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र में कला-संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला,जब स्पिक मैके के सहयोग से आयोजित विशेष प्रस्तुति में देश की प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना अभयालक्ष्मी ने अपने अद्भुत अभिनय,भाव-भंगिमाओं और लयबद्ध गतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिसी कलाकार अभयालक्ष्मी ने अपने नृत्य के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय परंपरा की उस गहराई को दर्शाया,जिसे शब्दों में बांधना कठिन है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एम.ए.थिएटर के विद्यार्थियों के साथ विशेष संवाद भी किया,जिसमें नृत्य और अभिनय में नेत्राभिनय,मुद्रा,भाव-प्रकटीकरण और शरीर संचालन की बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी। अभयालक्ष्मी पद्मश्री गुरु अरुणा मोहंती की वरिष्ठ शिष्या हैं और 6 वर्ष की आयु से नृत्य की साधना कर रही हैं। भरतनाट्यम से शुरुआत कर आज वे ओडिसी नृत्य को देश-दुनिया के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक पहुंचाने के मिशन में सक्रिय हैं। एक सफल नृत्यांगना होने के साथ वे एक प्रभावशाली शिक्षिका,कोरियोग्राफर और थिएटर कलाकार भी हैं। मंच पर अपनी कलात्मक उपस्थिति दर्ज कराते हुए अभयालक्ष्मी ने रामायण के धनुषभंग और महाभारत के चीर-हरण प्रसंगों को इतनी प्रभावी अभिव्यक्ति के साथ प्रस्तुत किया कि पूरा सभागार क्षणभर के लिए पौराणिक काल में प्रवेश कर गया हो। उनकी भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को चरित्रों की मन:स्थिति से जोड़ दिया-आंखों की भाषा,हाथों की मुद्राएं और पैरों की लय सबने मिलकर प्रस्तुति को अविस्मरणीय बना दिया। आहे निला सैला की प्रस्तुति ने छुआ दिल,एक विशेष प्रस्तुति में अभयालक्ष्मी ने भगवान जगन्नाथ से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंग और मुस्लिम कवि सालवेग के प्रसिद्ध भजन आहे निला सैला पर नृत्य किया। कवि की श्रद्धा,उनकी भावनाएं और मंदिर न जाने की विवशता ये सब भाव नृत्यांगना की अभिव्यक्ति में इतनी सहजता से उभरकर आए कि दर्शकों ने इसे प्रस्तुति की सबसे प्रभावशाली कड़ी बताया। कार्यक्रम में नृत्यांगना अभयालक्ष्मी का स्वागत डॉ.मारीसा पंवार ने अंगवस्त्र भेंट कर किया। यह आयोजन केंद्र में पहली बार स्पिक मैके के सहयोग से हुआ,जिसने विश्वविद्यालय में कला-संस्कृति के आयामों का विस्तार किया है। लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के निदेशक डॉ.गणेश खुगशाल गणी ने कहा स्पिक मैके के माध्यम से हमारे शिक्षार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों से सीखने व साक्षात्कार का अनमोल अवसर मिलेगा। हम भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की श्रृंखला को और विस्तार देंगे। उन्होंने स्पिक मैके गढ़वाल संभाग के प्रभारी परवेज अहमद का भी विशेष धन्यवाद किया।

Check Also
Close