Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

विश्व एड्स दिवस पर परसूंडाखाल इंटर कॉलेज में जन-जागरूकता गोष्ठी,छात्रों को दी गई जीवनरक्षक जानकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज स्वास्थ्य विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में इंटरमीडिएट कॉलेज परसूंडाखाल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम ने की। गोष्ठी का उद्देश्य छात्रों में एड्स/एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक भ्रांतियों को दूर कर वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना था। सचिव नाजिश कलीम ने अपने संबोधन में कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने छात्रों को बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को सही जानकारी देना और समाज को एड्स से जुड़ी गलत धारणाओं से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी जागरूक होगी तो समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.कंचन ने छात्रों को एड्स और एचआईवी संक्रमण के वैज्ञानिक स्वरूप,इसके प्रभाव,लक्षण,संक्रमण के तरीके और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा एचआईवी संक्रमण की अंतिम और सबसे गंभीर अवस्था को एड्स कहा जाता है। इस अवस्था में श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBC) की संख्या बहुत कम हो जाती है,जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता गंभीर रूप से कमजोर पड़ जाती है। एड्स संक्रमित व्यक्ति अनजाने में दूसरों को भी संक्रमित कर सकता है,इसलिए सावधानी और जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ.कंचन ने विद्यार्थियों को एड्स से बचाव के प्रमुख उपायों पर भी जोर दिया-सुरक्षित यौन संबंध रखें। उपयोग की गई सुई या सिरिंज कभी साझा न करें। रक्त हमेशा पंजीकृत ब्लड बैंक से ही प्राप्त करें। गर्भावस्था की पहली तिमाही में एचआईवी की जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी,सावधानियां और जिम्मेदार व्यवहार से एड्स को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू,डॉ.सुमित,रिटेनर विनोद,रश्मि,स्वेता गुसाईं सहित शिक्षक व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में आदित्य,रितिका,शीतल,दीपक सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने गोष्ठी में भाग लेकर उत्साह प्रदर्शित किया। गोष्ठी के माध्यम से छात्रों को न केवल एड्स से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिली बल्कि उनसे जुड़ी सामाजिक मिथकों को भी खत्म करने में मदद मिली। आयोजकों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में जागरूकता बढ़ती है और समाज में एड्स के प्रति संवेदनशीलता व सही समझ विकसित होती है।

Check Also
Close