Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने मासिक अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण,सार्वजनिक सुरक्षा और पुलिसिंग की गुणवत्ता को लेकर की विस्तृत समीक्षा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आज 12 दिसम्बर को पुलिस लाइन पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार की अध्यक्षता में माह नवम्बर की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी,थाना प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी की शुरुआत में जनपद के पिछले माह के अपराधों,गिरफ्तारी की स्थिति,ट्रैफिक प्रबंधन,साइबर अपराध मामलों,महिला सुरक्षा से जुड़े प्रकरणों,नशा उन्मूलन अभियान,बीट पुलिसिंग की प्रगति तथा जमानत/वॉरंट तामिली की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई। जिसमें समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए-नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने,संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने,और नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने के साथ ही विद्यालय और कॉलेज स्तर पर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं,जिससे युवाओं को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया जा सके। बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें, किरायेदारों,संदिग्ध व्यक्तियों तथा अवैध गतिविधियों पर नजर रखें। होटलों,ढाबों और किराये के मकानों की जांच को नियमित रूप से संचालित करने,क्षेत्र के शातिर अपराधियों की गतिविधियों को अपडेटेड रखने निर्देशित किया। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने पर जोर यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त तैनाती,ओवरस्पीडिंग,नशे में ड्राइविंग,गलत दिशा में वाहन संचालन और स्टंटबाजी पर कड़ी चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही स्कूल बसों और सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच तथा ड्रंक-एण्ड-ड्राइव पर विशेष निगरानी रखने के लिए भी कहा। अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता-एसएसपी पौड़ी के फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश जनपद के सभी प्रतिष्ठानों,व्यावसायिक इकाइयों,शैक्षणिक संस्थानों,होटल-रेस्टोरेंट एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी को अनिवार्य फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के साथ साथ अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु फायर फाइटिंग उपकरण,आपात निकास मार्ग,अलार्म सिस्टम,विद्युत सुरक्षा मानक व अग्निशमन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष निर्देश बैठक के दौरान जनपद की कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त को निरंतर बढ़ाया जाए। साथ ही फरार,वांछित व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन,विशेष चेकिंग अभियान और निगरानी को और प्रभावी बनाने के साथ ही इंटेलिजेंस तंत्र को मजबूत कर अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण-तकनीकी दक्षता बढ़ाने के निर्देश डिजिटल दुनिया में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जनपद की साइबर सेल टीम को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम रूप से धोखाधड़ी संबंधी मामलों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया और वित्तीय धोखाधड़ी,ऑनलाइन फ्रॉड,फिशिंग,सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग,और बैंकिंग से जुड़े अपराधों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना स्तर पर सेवा गुणवत्ता और जन-संवाद पर विशेष बल एसएसपी पौड़ी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सम्मान का पात्र है और उसकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। पुलिस का व्यवहार ही जनविश्वास का आधार है,इसलिए शिकायतों की त्वरित सुनवाई,संवेदनशील व्यवहार और पारदर्शिता अनिवार्य है। स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर पुलिस-जन सहयोग ही अपराध नियंत्रण और सामाजिक शांति का सबसे मजबूत आधार है। इसलिए प्रत्येक बीट अधिकारी को स्थानीय जनप्रतिनिधियों,व्यापार मंडल,विद्यालय प्रबंधन और सामाजिक संगठनों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सुरक्षा समितियों और मोहल्ला बैठक को सक्रिय किया जाए। नवम्बर माह में जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिस कार्मिकों (उपनिरीक्षक)ना.पु.विनोद चपराना,उपनिरीक्षक ना.पु.दिनेश चमोली,महिला उपनिरीक्षक ना.पु.दीक्षा सैनी,अ.उ.नि.अहसान अली,अ.उ.नि.निजाम अली,मुख्य आरक्षी बारू दत्त शर्मा,मुख्य आरक्षी सुनील असवाल,मुख्य महिला आरक्षी उर्मिला बिष्ट,महिला मुख्य आरक्षी प्रीती,आरक्षी तेजपाल,आरक्षी गंभीर,आरक्षी हरीश लाल,आरक्षी शूरवीर सिंह,आरक्षी दिगम्बर सिंह,आरक्षी मुकेश आर्या,आरक्षी शोयब,आरक्षी अर्जुन,होमगार्ड धर्मेन्द्र सिंह) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि वे पूरी निष्ठा,ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनपद में शांति,सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला,क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार,क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तुषार बोरा,सीएफओ राजेंद्र खाती सहित समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Check Also
Close