Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 32 भूरारानी की पुखराज कॉलोनी में स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने महापौर से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कॉलोनीवासियों ने पार्क की वर्तमान दुर्दशा से अवगत कराते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की मांग की। जिस पर महापौर ने आवश्यक कार्यवाही के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया।

ज्ञापन में कालोनीवासियों ने बताया कि पुखराज कॉलोनी की गली नंबर एक में आरएएन पब्लिक स्कूल के समीप स्थित यह पार्क बरसात के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझता है। बारिश के समय पार्क में पानी जमा हो जाने के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं स्थानीय निवासियों के लिए इसका उपयोग करना कठिन हो जाता है। जलभराव के चलते पार्क अस्वच्छ रहता है, जिससे मच्छरों के पनपने और बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।

कॉलोनीवासियों ने पार्क में समुचित मिट्टी भरान कराकर जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए पार्क का समग्र सौंदर्यीकरण कराए जाने का अनुरोध किया, जिसमें हरियाली बढ़ाने, पाथवे, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हों।

महापौर ने कॉलोनीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और पार्क के सौंदर्यीकरण तथा मिट्टी भरान से संबंधित आवश्यक कार्यवाही के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शहर के पार्क नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनके विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेंद्र सिंह चौहान वरिष्ठ पत्रकार भूपेश छिमवाल जी ,दीपक सिंह, विक्की, संजय सिंह, गोपाल, प्रशांत, संजय, लक्ष्मीकांत , अनिल गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, विशाल रस्तोगी, रजत सक्सैना, वरिष्ठ पत्रकार भूपेश छिमवाल जी, प्रीत पाल सिंह, दीपक सिंह, प्रभु दयाल सतेंद्र शुक्ला प्रदीप ठाकुर कुमार राजेंदर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Check Also
Close