Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

मिस्टर एंड मिस कुमाऊं नेक्स्ट सुपर मॉडल 2025 का आयोजन

गदरपुर/हल्द्वानी । दानपुर प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस कुमाऊँ नेक्स्ट सुपरमॉडल 2025 (सीज़न-2) के ऑडिशन शिवान्या इवेंट एंड एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में दिसंबर 2025 को गोल्ड फन पार्क एंड रिज़ॉर्ट,भुजियाघाट में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस भव्य आयोजन में कुमाऊँ मंडल के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक प्रतिभागी मॉडल्स ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के ब्रांडिंग पार्टनर “एड्सवाला”रहे, जिनकी पेशेवर ब्रांडिंग और प्रस्तुतिकरण ने पूरे आयोजन को एक आकर्षक और भव्य स्वरूप प्रदान किया।
ऑडिशन की चयन प्रक्रिया फैशन एवं मनोरंजन जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। जूरी पैनल में रोहित सिंह दानू (एमटीवी डेट टू रिमेंबर फेम एवं मिस्टर उत्तराखंड 2018),रिशिका कोहली (ओनर
–रिशिका स्टाइलो) तथा आरती टम्टा (मॉडर्न कुमाऊँ फेम) शामिल रहीं । ज्यूरी द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके ग्रूमिंग,व्यक्तित्व,आत्मविश्वास, मंच प्रस्तुति और समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया गया,जिससे ऑडिशन का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक रहा।
ऑडिशन में मोनिका गुसाईं,
ज्योति,निवेदिता,प्राची,आयुष, हरि,हर्षित और पॉल शाह सहित 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने सौंदर्य,आत्मविश्वास और मंचीय कौशल से ज्यूरी व दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतिभागियों की दमदार प्रस्तुतियों ने आयोजन को बेहद आकर्षक और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन इवेंट मैनेजर महक चावला के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ केश्वी सुयाल,समर कफलिया,वंशिका वारियाल,दक्ष जोशी और लोकेश रावत जैसे समर्पित स्वयंसेवकों ने अनुशासन और बेहतरीन समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस आयोजन को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ब्रांड्स का सहयोग प्राप्त हुआ,जिनमें द फ्रंटरो,कश्मीरी सन्स,जय महालक्ष्मी ज्वैलर्स, हाउस ऑफ ज्योति,आहारव, शीन (यूके),वीएलसीसी,मेकअप बाय मुस्कान चड्डा,ट्रिम ट्री सैलून एंड ब्राइडल स्टूडियो और पोंटे पिज़्ज़ा प्रमुख रहे। इन प्रतिष्ठित ब्रांड्स की सहभागिता से आयोजन की विश्वसनीयता और गरिमा और अधिक मजबूत हुई।
इन सफल ऑडिशनों के साथ मिस्टर एंड मिस कुमाऊँ नेक्स्ट सुपरमॉडल 2025 सीज़न-2 की भव्य शुरुआत हो चुकी है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 21 दिसंबर 2025 को आईटीसी फॉर्च्यून वॉकवे मॉल,हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा,जिसमें उत्तराखंड की जानी-मानी हस्तियां बतौर जूरी शिरकत करेंगी। यह आयोजन कुमाऊँ की स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच दिलाने की दिशा में दानपुर प्रोडक्शन हाउस की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Check Also
Close