Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा और लोकसंस्कृति का संगम-तुनेटा भरदार में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर के दौरान काश्तकारों व शिल्पकारों का हुआ सम्मान


रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग तुनेटा भरदार स्थित रामलीला मैदान में 21 दिसंबर को आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य का वरदान साबित हुआ। इस ग्यारहवें स्वास्थ्य शिविर में न केवल दूर-दराज के सैकड़ों ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई बल्कि क्षेत्र की परंपरागत काश्तकारी,लोकसंस्कृति और ग्रामीण श्रम-साधकों को सम्मानित कर एक प्रेरणादायी संदेश भी दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं माध्यमिक वर्ग बालिका एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के संस्थापक देवेंद्र गोड़ द्वारा आयोजित इस शिविर में 500 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया। शिविर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चला,जिसमें हड्डी रोग,फिजिशियन,स्त्री रोग,नेत्र रोग,ईएनटी एवं दंत रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दी। महिलाओं,बुजुर्गों एवं किसानों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी रहा,जिन्हें सामान्यतः उपचार हेतु दूर शहरों का रूख करना पड़ता है। शिविर के दौरान ग्रामीण काश्तकारों,किसानों,पारंपरिक वाद्य यंत्र निर्माताओं तथा काश्तकारी औजार बनाने वाले कारीगरों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और लोक परंपराओं को जीवित रखने में इन काश्तकारों और शिल्पकारों की भूमिका अतुलनीय है। जिन्हें समाज में उचित पहचान और सम्मान मिलना चाहिए। चिकित्सकीय सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों में डॉ.रचता गर्ग,डॉ.सचिन चौबे,डॉ.सौरभ,डॉ.दिगपाल दत्त,डॉ.मारिषा पंवार,डॉ.नेहा,डॉ.चारू एवं डॉ.दिव्यांशु थपलियाल शामिल रहे। यह स्वास्थ्य शिविर डॉ.विमल गुसाई मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त अस्पताल श्रीनगर के संरक्षण में आयोजित किया गया। शिविर की विशेष बात यह हो रही की आयोजक देवेन्द्र गौड़ व ग्रामीण महिलाओं द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अतिथि देवो भव की परंपरा को जीवंत करते हुए चिकित्सकों को देवभूमि के पारंपरिक व्यंजनों गहथ-कुलथी से भरे हुए मंडवें की रोटी,बद्री गाय का घी,तिल व भगंजीरा की चटनी,कंडाली का साग काफली,पहाड़ी लाल चावल का भात से आत्मीय स्वागत किया,जिससे कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा भी प्राप्त हुई। स्वास्थ्य शिविर और सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रणवीर सिंह गुसाई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गोविंद राम ध्यानी जिलाध्यक्ष उत्तराखंड अशासकीय विद्यालय संघ,विक्रम भंडारी सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य,गोविंद सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी,भगत चौहान,भारत सिंह बंगारी,ग्राम प्रधान ललिता देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजक देवेन्द्र गोड़ ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। ग्रामीणों ने इस आयोजन को स्वास्थ्य,संस्कृति और सम्मान का अद्भुत संगम बताते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Check Also
Close