Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

ओजस्वी वाणी,विचारों की गूंज और राष्ट्रबोध का संचार मानवेंद्र सिंह कठैत के प्रेरक उद्बोधन से मंत्रमुग्ध हुआ मोलू भरदारी स्मृति विकास मेला 2026


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार कड़ाकोट में कार्यरत जीव विज्ञान के प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह कठैत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सशक्त शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होते,बल्कि वे समाज और राष्ट्र की चेतना को दिशा देने वाले विचार-स्तंभ भी होते हैं। शाहिद नागेंद्र सकलानी मोलू भरदारी स्मृति विकास मेला 2026 के अवसर पर उनके ओजस्वी,विचारोत्तेजक और भावप्रवण उद्बोधन ने उपस्थित जनसमूह को गहराई तक प्रभावित किया और पूरे पंडाल को राष्ट्रबोध की ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मानवेंद्र सिंह कठैत ने मंच से संबोधन प्रारंभ किया,वातावरण में एक विशेष गंभीरता और ऊर्जा का संचार हो गया। उनकी ओजस्वी वाणी,सटीक शब्द चयन,प्रभावी उदाहरण और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने श्रोताओं को शुरू से अंत तक बांधे रखा। शहीद नागेंद्र सकलानी मोलू भरदारी के बलिदान,सामाजिक चेतना,युवाओं की जिम्मेदारी और शिक्षा की भूमिका पर उनके विचार न केवल प्रेरक रहे,बल्कि आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित करते दिखाई दिए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा शहीदों की स्मृतियां केवल मंचों पर पुष्प अर्पण तक सीमित न रहें,बल्कि उनके आदर्श हमारे आचरण,हमारे निर्णय और हमारे जीवन की दिशा तय करें। यह कथन विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों के लिए संदेश बनकर उभरा और श्रोताओं के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को और सुदृढ़ कर गया। मानवेंद्र कठैत की वाणी में जहां एक ओर बौद्धिक प्रखरता स्पष्ट झलक रही थी,वहीं दूसरी ओर संवेदनशील मानवीय भावनाओं की गहराई भी महसूस की गई। उन्होंने शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम न मानते हुए,उसे समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त औजार बताया। उनके विचारों ने युवाओं को आत्मचिंतन,अनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित किया। पूरा जनसमूह उनके वक्तव्य को अत्यंत मनोयोग से सुनता रहा और अनेक अवसरों पर तालियों की गड़गड़ाहट से उनके विचारों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कई गणमान्य नागरिकों,शिक्षकों,बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय लोगों ने मानवेंद्र सिंह कठैत की वक्तृत्व कला और वैचारिक स्पष्टता की मुक्तकंठ से सराहना की। निस्संदेह मानवेंद्र सिंह कठैत जैसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा-स्तंभ हैं,जो कक्षा की चार दीवारी से बाहर निकलकर भी जनमानस को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। शाहिद नागेंद्र सकलानी मोलू भरदारी स्मृति विकास मेला 2026 में उनका यह प्रेरणादायी और ओजपूर्ण उद्बोधन लंबे समय तक श्रोताओं की स्मृतियों में जीवंत बना रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगा।

Check Also
Close