Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम
राज्य

जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जसपुर विनय रुहेला माननीय उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सर्वरखेड़ा, मिस्सरवाला, कुण्डा, बाबरखेड़ा एवं दादूवाला में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए माननीय उपाध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रमुख बिंदुओं में ग्राम सर्वरखेड़ा राइस मिल एवं मिस्सरवाला आंगनबाड़ी में अतिक्रमण की समस्या,कुण्डा क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की व्यवस्था,गासी नेगी से कुण्डा रोड तक जल निकासी हेतु नाली निर्माण, मिस्सरवाला में हाईटेंशन लाइन, अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तथा आवारा पशुओं से काश्तकारों को हो रही समस्या का समाधान शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त 100 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों को अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराने, ग्राम कुण्डा में बारातघर निर्माण, बक्सौरा में श्मशान घाट निर्माण, हल्दुआसू–बाबरखेड़ा मार्ग के संबंध में अधिशासी अभियंता को तत्काल निर्देश, बाबरखेड़ा में अस्पताल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र निर्माण, नैनी पेपर मिल के ठेकेदार से संबंधित प्रकरण तथा एनएच नव निर्माणाधीन कार्यों में जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
माननीय उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार जसपुर, खंड विकास अधिकारी (BDO) जसपुर, सिंचाई विभाग एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी, संबंधित ग्राम प्रधान तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close