Saturday 14/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल
राज्य

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूत

/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। श्रीनगर कीर्तिनगर और देवप्रयाग परगना क्षेत्र में घरेलू गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत घरेलू गैस की जमाखोरी कर अधिक कीमतों पर बेचने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है। उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत के नेतृत्व में इस संबंध में विशेष टीमों का गठन किया गया है,जो विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर घरेलू गैस की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा बाजार,गोदामों और संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घरेलू गैस आम जनता की जरूरत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण वस्तु है और किसी भी कीमत पर इसकी जमाखोरी या ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर अधिक दामों पर बेचने की शिकायतें सामने आई हैं, जिस पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से आम जनता तक पहुंचे और किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इसके लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार के अवैध कारोबार में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं घरेलू गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की इस सख्ती से गैस जमाखोरों और कालाबाजारियों में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद भी जगी है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी,ताकि क्षेत्र में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी

Check Also
Close