Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सोशल मीडिया पर विधायक विनोद कंडारी के खिलाफ दुष्प्रचार पर भाजपा का प्रहार,कीर्तिनगर थाने में दर्ज कराई शिकायत


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी की छवि को सोशल मीडिया पर जानबूझकर खराब करने के प्रयासों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में आज कीर्तिनगर थाना में भाजपा महिला मोर्चा,युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों और जनसेवा के चलते विधायक कंडारी की लोकप्रियता से घबराए कुछ असामाजिक तत्व सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। यह न केवल एक जनप्रतिनिधि की छवि को धूमिल करने का प्रयास है,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द को भी आहत करने वाला कृत्य है। भाजपा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की ओछी हरकतें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने जनप्रिय विधायक के सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। प्रशासन से मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार की गंभीरता से जांच की जाए तथा इसमें संलिप्त असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की भ्रामक और नकारात्मक गतिविधियों को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके। इस अवसर पर कीर्तिनगर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित रावत,महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शाह,आशा पैन्यूली,प्रियंका भट्ट,किरण सीलवाल,अनिता सिलवाल,सरिता पुंडीर,सरिता पंवार,रामेश्वरी केंतुरा एवं रंजीत जाखी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे,जिन्होंने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

Check Also
Close