Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक-शैक्षणिक प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू,अंतर-संकाय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में सत्र 2025-26 की स्व.कैप्टन विजयपाल सिंह नेगी स्मृति अंतर-संकाय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन विश्वविद्यालय की समृद्ध अकादमिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बनकर सामने आया,जिसमें छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला। हालांकि कार्यक्रम निर्धारित समय पर कुछ छात्रसंघ पदाधिकारियों की मांगों के चलते आरंभ नहीं हो सका,लेकिन बाद में पूरे गरिमामय वातावरण में उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.अजय पाल सिंह नेगी तथा कुलपति प्रतिनिधि के रूप में प्रो.एन.एस.पंवार सहित अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं,प्रो.एच.बी.एस.चौहान,मुख्य नियंता प्रो.दीपक कुमार,चौरास परिसर निदेशक प्रो.आर.एस.नेगी एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों महिपाल बिष्ट,अनुरोध पुरोहित,शिवांक नौटियाल,आयुष वेदवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रो.एन.एस.पंवार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास का आधार होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देते हैं,बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय कैप्टन विजयपाल सिंह नेगी के योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने जानकारी दी कि 17 और 18 मार्च को विश्वविद्यालय की 12 संकायों के मध्य 16 विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी,जबकि 19 और 20 मार्च को विजेता प्रतिभागियों के बीच विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों के स्तर पर मुकाबले होंगे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो.अतुल ध्यानी ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने सुगम संगीत,लोकगीत और कव्वाली जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया,जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर प्रो.विजयकांत पुरोहित,प्रो.अजीत नेगी,प्रो.भारती चौहान,प्रो.धन सिंह बिष्ट सहित विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक,अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड एवं नियंता बोर्ड के सदस्य,शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नरेंद्र द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

Check Also
Close