Thursday 02/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित शोभायात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरापूर्णिमा के अवसर पर रुद्रपुर में बाबा उमाकांत जी महाराज का सन्देश युद्ध, विनाश और जागरूकता का आह्वानविधायक शिव अरोरा एक बार फिर पहुँचे दुआ एजेंसी लगातार मिल रही शिकायत पर चढ़ा पारा, एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर मुकदमे के दिए निर्देशटीएमयू में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशजस्टिस यूयू ललित का सार्थक संवादकांग्रेस की एक मीटिंग में मेनका टॉकीज सितारगंज में रखी और बहुत सारे कांग्रेसी वहां इकट्ठा हुए और अपने-अपने विचार रखे और पूर्व विधायक नारायण पाल मंच पर आए और उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेरा घर है और मेरे घर में मेरी वापसी हुई है ऐसा कहना है पूर्व विधायक नारायण पाल कासाथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नारायण पाल के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिली है और सितारगंज विधानसभा में भी मजबूती मिली हैकीर्तिनगर ब्लाॅक के सुमाड़ी समेत 7 गांवों की बदहाली पर सवाल-क्या ये क्षेत्र सिर्फ वोट बैंक हैं या विकास का भी हकदारनारी शक्ति के सशक्तिकरण की मिसाल-श्रीनगर में राष्ट्र सेविका समिति का चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्नवार्ड 10 के लोगों को दो दशक बाद मिली सड़क की सौगात
राज्य

देहरादून ,महानगर स्कूल वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तराखंड, देहरादून से शिष्टाचार भेंट कर अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

शिष्टमंडल ने अवगत कराया कि शासन द्वारा स्कूल वैनों के लिए निर्धारित मासिक शुल्क वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप अत्यंत कम है, जिससे वैन संचालकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों, वाहन रख-रखाव, बीमा तथा अन्य आवश्यक खर्चों को देखते हुए वर्तमान शुल्क संरचना व्यवहारिक नहीं रह गई है।
इस संदर्भ में एसोसिएशन ने अपनी मांग रखते हुए प्रस्तावित किया कि स्कूल वैनों के लिए दूरी के आधार पर मासिक शुल्क का पुनर्निर्धारण किया जाए। जिसमें 1 से 5 किलोमीटर तक ₹3000 प्रति,5 से 10 किलोमीटर तक ₹3500 प्रति,तथा 10 से 20 किलोमीटर तक ₹4000 प्रति प्रतिमाह निर्धारित किया जाए।
शिष्टमंडल ने आग्रह किया कि उक्त प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि स्कूल वैन चालकों को आर्थिक राहत मिल सके और वे सुरक्षित एवं सुचारु रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें।
सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार राजकुमार शर्मा संतोष कुमार मनजीत सेठी अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Check Also
Close