Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला-हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली तहसील के अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान एक महिला अचानक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 वर्ष) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं,तभी अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से गिर गई। गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल हंस फाउंडेशन पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार हेतु रेफर करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल हेली सेवा के लिए संपर्क किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय एवं सक्रिय प्रयासों से शीघ्र हैली सेवा उपलब्ध करायी गयी। शासन के निर्देश पर हैली सेवा समय पर हंस फाउंडेशन पहुंची,जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

Check Also
Close