Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

ब्राह्मण महासभा ने मेयर विकास शर्मा के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

  • जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भू-माफियाओं से जान का खतरा बताते हुए राज्यपाल के नाम भेजा पत्र

रूद्रपुर। रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर श्री ब्राह्मण महासभा जन कल्याण सेवा समिति ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महापौर की जानमाल को खतरा बताते हुए शासन प्रशासन से तत्काल अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ब्राह्मण महासभा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि महापौर विकास शर्मा लगातार रूद्रपुर शहर के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। विशेष रूप से शहर में सड़क चौड़ीकरण और सरकारी एवं नजूल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ भू माफिया और अतिक्रमणकारी तत्व महापौर की कार्यशैली से नाराज हैं और इसी कारण उनके प्रति रंजिश रख रहे हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रूद्रपुर शहर की सैकड़ों एकड़ नजूल भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जे किए गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए महापौर विकास शर्मा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्रवाई से नाराज कुछ लोगों की ओर से महापौर को जानमाल का खतरा उत्पन्न हो गया है। संगठन ने प्रशासन से महापौर की सुरक्षा को गंभीरता से लेने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से पहले आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया कि महापौर विकास शर्मा शहर के चौमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

श्री ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी से मांग की कि महापौर को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वह निर्भीक होकर जनहित और विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।

ज्ञापन देने वालों में मुकेश वशिष्ठ, पं. देवेन्द्र चतुर्वेदी, पं. इन्द्रेश शर्मा, पं. ललित शर्मा, पं. नरेश उप्रेती, राजेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, सुनील शर्मा, पं. विश्वनाथ शर्मा, पं. धीरू त्रिपाठी, पं. यशपाल शर्मा, पं. समीर गौड़, संजीव शर्मा और चेतन शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also
Close