Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

विशेष पुनरीक्षण और जनगणना कार्यों में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं–डीएम स्वाति भदौरिया


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों को पूरी पारदर्शिता,गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ संपादित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ सक्रिय हो गया है। जिला सभागार स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनरीक्षण एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों,बीएलओ प्रशिक्षण,डेटा संकलन,तकनीकी व्यवस्थाओं और जन-जागरूकता गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी एकत्र करेंगे,इसलिए इससे पूर्व सभी प्रशिक्षण,प्रिंटिंग और अन्य व्यवस्थाएं 7 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए और कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रभावित क्षेत्रों को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित ईआरओ पूर्व से वैकल्पिक कार्ययोजना तैयार रखें, ताकि दुर्गम क्षेत्रों में भी पुनरीक्षण कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ की सहायता के लिए आईटी स्वयं सेवकों की तैनाती की जाएगी,जिससे डिजिटल कार्यों और डेटा अपलोडिंग में सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए,ताकि कार्य प्रणाली व्यवस्थित और प्रभावी बनी रहे। जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मीडिया,राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से आमजन तक पूरी जानकारी पहुंचाई जाए,ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में सहभागिता कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन से पूर्व लोगों को पुनरीक्षण प्रक्रिया की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए,जिससे पारदर्शिता और विश्वास बना रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ईआरओ स्तर पर प्राप्त दावों और आपत्तियों की सूची प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाए,ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष,पारदर्शी और विश्वसनीय बनी रहे। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ संपादित किया जाए। हेल्प डेस्क व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों और जानकारियों के प्रभावी निस्तारण के लिए हेल्प डेस्क पर तैनात कार्मिकों को अलग से प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी भ्रामक खबर पर कार्रवाई से पहले तथ्यात्मक जांच और फैक्ट चेक अनिवार्य रूप से किया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ प्रशिक्षण 27 मई तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकासखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम समयबद्ध रूप से संपन्न हों और दूसरे चरण के प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों के बीएलए को भी आमंत्रित किया जाए,ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो बीएलओ प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहेंगे,उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में तैनात कार्मिक अवकाश संबंधी अनुमति केवल ईआरओ स्तर से ही प्राप्त करेंगे,जिससे कार्यों की निरंतरता और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दूसरे चरण में जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने भवन गणना कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्रों में तेजी और गंभीरता से कार्य करें,ताकि जनगणना प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ सके। जिलाधिकारी ने सुपरवाइजरों को नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करने तथा प्रगणकों द्वारा संकलित आंकड़ों का सावधानीपूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेटा की शुद्धता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है,इसलिए प्रत्येक स्तर पर आंकड़ों की जांच अनिवार्य रूप से की जाए,ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अपूर्ण जानकारी की संभावना समाप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर क्षेत्रवार समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट संकलित कर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए,ताकि कार्यों की सतत मॉनिटरिंग हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना और मतदाता पुनरीक्षण जैसे कार्य लोकतंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी,पारदर्शिता और गंभीरता के साथ करें। बैठक में सीडीओ अशोक जोशी,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह,मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close