Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

देहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीति


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन,जनलोकपाल की मांग और जनभागीदारी आधारित सामाजिक अभियानों से नई चेतना जगाने वाले पद्म भूषण अन्ना हजारे के विचारों से प्रेरित संगठन एक बार फिर सक्रिय मोड में दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय लोक आंदोलन न्यास (टीम अन्ना हजारे) की महत्वपूर्ण बैठक ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में सामाजिक सरोकारों,युवाओं के मुद्दों,नशा मुक्ति,पारदर्शिता और जनहित से जुड़े विषयों पर देशव्यापी स्तर पर फिर से संगठित जनआंदोलन खड़ा करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बैठक में महाराष्ट्र से अन्ना हजारे द्वारा भेजी गई टीम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए संगठन विस्तार,सामाजिक एकजुटता और जनहित आधारित संघर्षों को नई दिशा देने पर गंभीर मंथन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक आंदोलन की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना इनामदार,राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी भोपाल सिंह चौधरी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी कमल टावरी (भाई कमलानंद महाराज) ने समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करते हुए सामाजिक चेतना को मजबूत करने का आह्वान किया। देहरादून में आयोजित यह बैठक केवल संगठनात्मक चर्चा तक सीमित नहीं रही,बल्कि इसे सामाजिक पुनर्जागरण की नई पहल के रूप में देखा गया। उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों,युवाओं,जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना इनामदार ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और समाजहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करे। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे का जीवन संघर्ष,सादगी,पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों की जीवंत मिसाल है। उन्होंने अन्ना हजारे के पांच मूल सिद्धांत-शुद्ध आचार,शुद्ध विचार, निष्कलंक जीवन,त्याग की भावना और अपमान से विचलित न होना को सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला बताते हुए कहा कि किसी भी आंदोलन की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं के चरित्र और ईमानदारी में निहित होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक आंदोलन किसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं है,बल्कि यह समाजहित के प्रश्नों पर जनशक्ति को संगठित करने का प्रयास है। उत्तराखंड में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी भोपाल सिंह चौधरी को सौंपे जाने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों और सक्रिय नागरिक समूहों को एक मंच पर जोड़कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी भोपाल सिंह चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में समाज कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। बढ़ती नशाखोरी,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,सामाजिक असमानता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समाज को संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मंचों पर बंटी सामाजिक आवाज़ों को एकजुट कर मजबूत जनमंच तैयार करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बैठक में पूर्व अपर सचिव जीवन जोशी ने लोकपाल,लोकायुक्त,प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता के मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब शासन व्यवस्था जनता के प्रति जवाबदेह बनेगी और समाज सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि अन्ना आंदोलन ने पूरे देश में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नई बहस शुरू की थी,जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी कमल टावरी (भाई कमलानंद महाराज) ने युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन बिना युवा शक्ति के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जाए तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक ले जाने और जनहित आधारित सामाजिक ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में राष्ट्रीय लोक आंदोलन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पीयूष जोशी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को गंभीर सामाजिक संकट बताते हुए कहा कि उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में युवा वर्ग दिशाहीनता का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते युवाओं को शिक्षा,रोजगार और सामाजिक चेतना से नहीं जोड़ा गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को दबाव और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,इसलिए समाज को ऐसे लोगों के समर्थन में मजबूती से खड़ा होना चाहिए। देहरादून जिला अध्यक्ष जसपाल चौहान ने राजधानी क्षेत्र में बढ़ते नशे और युवाओं पर उसके दुष्प्रभाव को चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि सामाजिक चुनौती भी है। उन्होंने समाज,प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय लोक आंदोलन केवल भ्रष्टाचार विरोध तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि शिक्षा,युवाओं का भविष्य,पर्यावरण,सामाजिक न्याय,नशा मुक्ति और जनहित से जुड़े व्यापक मुद्दों पर समाज को संगठित करने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में डॉ.अरविंद धर्मोज,गीता चौधरी,डॉ.मुकुल,डॉ.सर्वेश कुमार गोद,पी.सी.थपलियाल,मोहन सिंह रावत,सुशील चमोली,सुरेश कुमार,स्वप्निल सिंह,डॉ.सुयश मिश्रा,नेहा चौहान,अनिल कुमार,मनीष कुमार,पूजा चमोली,संजय एचएम,प्रियंका,सुमित कुमार, गिरीश ढोलकोटी,निशांत सिंह,भोपाल सैनी,फरमान राजपूत,मुनव्वर राणा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close