Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
राज्य

सरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।



नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से मूसलाधार बारिश के चलते तेज हवाओं व बिजली की गर्जना के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई । जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। यहाँ बताते चलें सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा था । बाहर से आये पर्यटक अपनी मौज मस्ती के साथ झील में नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे थे कि अचानक मूसलाधार बारिश के साथ साथ जो ओलावृष्टि हुई तो स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों ने भी इधर उधर भागकर अपने को बचाया। ऊँचे पहाड़ो में ऐसा लग रहा था कि जैसी बर्फ की चादर ओढ़ हुए पर्वत खड़े हैं। यहाँ नालियों के बन्द हो जाने से बारिश व ओलावृष्टि का पानी सड़को में बह रहा है। ओलावृष्टि से ठंड भी बढ़ने लग गई है। समाचार लिखने तक नैनीताल व उसके आसपास मूसलाधार बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि हो रही है। नैनीताल की सड़कें पूरी तरह सुनसान दिखाई दे रही है । बिजली की तेज गर्जना का दौर जारी है।

Check Also
Close