Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
रीठासाहिब में नदी के अचानक उफान में आने से फंसे हजारों सिख श्रद्धालु एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू।आग में राख हुए बेटी की शादी के सपनेमंत्री सतपाल महाराज के काफिले की गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की माननीय सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर में “तंबाकू निषेध अधिनियम” विषयक एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, अधिकारियों ने किया स्वागतबाटला गाड़ में फंसे श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी पुलिस सकुशल कराया पार।किच्छा की बेटी साक्षी गुप्ता को यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन, क्षेत्र का नाम किया रोशनउधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर कट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारीराज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया सम्मानित
राज्य

उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर कट पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।


रुद्रपुर से अपने परिवार के साथ बाजपुर जा रहे एक कार सवार को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि कार में सवार महिला और बच्ची समेत सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला है और उन्होंने दिनेशपुर कट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार सुपर ग्लोबल सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत पंकज कुमार अपने परिवार के साथ कार से रुद्रपुर से बाजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दिनेशपुर कट के पास पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कार को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

कार में एक महिला और एक छोटी बच्ची भी सवार थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और ट्रक को रोकने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि जब लोगों ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की तो उसने लोगों पर ही ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दिनेशपुर कट पर लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर रेड लाइट, ट्रैफिक सिग्नल, स्पीड कंट्रोल व्यवस्था और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Check Also
Close