Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

नगर निगम और ज्ञानार्थी कॉलेज का महा-अभियान


देवभूमि के काशीपुर की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए अब एक बड़े महा-संग्राम का आगाज़ हो चुका है, जहाँ शहर को गर्त में धकेलती गंदगी और बदइंतज़ामी पर प्रशासन की कड़क नीति का हंटर चलने वाला है। महापौर दीपक बाली ने शहर की आबोहवा को साफ़ और सुरक्षित बनाने के लिए एक ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है जिसके आगे अब लापरवाही का टिक पाना नामुमकिन है, क्योंकि साफ़ संदेश दे दिया गया है कि जनहित और स्वच्छता के रास्ते में आने वाले हर रोड़े को अब जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। इस महा-अभियान को धरातल पर प्रचंड बनाने के लिए अब शहर का प्रतिष्ठित ज्ञानार्थी कॉलेज पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है, जो एक जाबाँज़ ‘स्वच्छता साथी’ के रूप में नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस जंग का नेतृत्व करेगा। ज्ञानार्थी कॉलेज के युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक संस्थाओं की एकजुटता मिलकर पूरे इलाके में जन-सहभागिता की एक ऐसी मशाल जलाने जा रही है, जो आने वाले दिनों में एक विराट जन-आंदोलन का रूप अख्तियार कर लेगी। इस विज़न पर एक्शन तो लगातार जारी है, लेकिन बहुत जल्द यह मुहिम इतने आक्रामक और बड़े पैमाने पर दिखाई देगी कि पूरे काशीपुर का कायाकल्प होना तय है; क्योंकि जब युवा शक्ति का संकल्प और प्रशासन की ज़िद एक साथ मिल जाए, तो व्यवस्था को घुटने टेकने ही पड़ते हैं।

Check Also
Close