काशीपुर में भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत, आसमान में बादल छाने से बदला मौसम का मिजाज।

बीते कल हुई झमाझम बारिश और रातभर चली हल्की बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, फिजाओं में घुली ठंडक।
चिलचिलाती और तीखी धूप से परेशान जनता को मिली तपिश से बड़ी निजात, खुशनुमा हुआ माहौल।
फिलहाल आसमान में थमी बारिश और राहत बनकर छाए बादल, मौसम बना बेहद सुहाना।
तपती गर्मी और उमस से तड़प रहे लोगों ने ली चैन की सांस, घरों से बाहर निकलने लगे लोग।
न सता रही कड़क धूप और न ही हो रही बरसात, सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे काशीपुर वासी।
