Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड लमगड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों तथा कानूनों की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया गया। शिविर के माध्यम से कुल 629 लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित किया गया।न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने कहा कि राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य केवल कानूनों की ही जानकारी देना नहीं है, बल्कि आम नागरिक और न्याय व्यवस्था के बीच की दूरी को कम करना भी है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे तथा प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बने, इसी भावना के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण कार्य कर रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिवप्रदीप कुमार मणि ने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।शिविर के दौरान 200 छड़ियां, 100 कान की मशीन, 25 कम्बल, 50 प्यूरीफायर, 3 महालक्ष्मी किट, 100 नोटबुक, 3 व्हीलचेयर का वितरण किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

Check Also
Close