Monday 01/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिले से पहुंचेंगे दो हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताउत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की माननीय सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर में “तंबाकू निषेध अधिनियम” विषयक एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।देर रात से हो रही है मूसलाधार बारिश । जन जीवन अस्त व्यस्त।क़ानून का राज सलाखों के पीछे पहुंचे खाकी पर हाथ डालने वालेराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड लमगड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण का आरोपकाशीपुर में भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत, आसमान में बादल छाने से बदला मौसम का मिजाज।नगर निगम और ज्ञानार्थी कॉलेज का महा-अभियानजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये।रीठासाहिब में नदी के अचानक उफान में आने से फंसे हजारों सिख श्रद्धालु एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू।
राज्य

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की माननीय सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर में “तंबाकू निषेध अधिनियम” विषयक एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जागरूकता शिविर के दौरान सचिव महोदया श्रीमती ममता पंत द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

इस अवसर पर सृष्टि वनियाल, सिविल जज (जू० डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर द्वारा विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक द्वारा भी तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में सतेंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य व आईटीआई थाने से पुष्कर सिंह भट्ट ,डिफेंस काउंसिल लुबीना पारूल व समस्त पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी) ज्योति प्रभाकर, श्री रणधीर सिंह सैनी, गायत्री गुप्ता, हेमा कुमारी, कुसुम लता, मनीषा विश्वास, अल्पसंख्यक विभाग से श्रीमती रशीदा अंसारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा तंबाकू निषेध अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Check Also
Close