Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिले से पहुंचेंगे दो हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता


रुद्रपुर। आगामी 4 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रविवार को सिटी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में जिले से लगभग दो हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए 20 बसों सहित निजी वाहनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है और तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के कारण लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से जनता का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।
ठुकराल ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वह अल्मोड़ा में पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद 5 जून को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Check Also
Close