Thursday 04/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
सीए एसोसिएशन ने महापौर से की आईसीएआई भवन के लिए भूमि आवंटन की मांगनगर पंचायत पाटी के निर्वाचन हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण संपन्न,कठिन परिस्थितियों का सामना करके ही व्यक्ति मजबूत बनता है।गुरमीत सिंह।तहसील दिवस मै फरियादि कम अधिकारी ज्यादा रहे मौजूद।गधेरे में गिरने से युवा दंत चिकित्सक की मौत लोगों ने पालिका को बताया जिम्मेदार।नैनीताल    यातायात नियमों का अनुपालन करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का अवश्य सम्मान करें। ललित रयाल।आज 3 जून अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस हर साल 3 जून को मनाया जाता है साइकिल दिवसआगामी 4 जून को अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की विशाल जनसभा को लेकर उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता करते हुवेशुगरमिल के बकाया गन्ना भुगतान से नाराज किसान पहुँचे शुगरमिल दिया ज्ञापनअपनी जान देकर 34 यात्रियों की जान बचा गए चालक बेनीराम खुद की बस के पहिए के नीचे आकर मौत।
राज्य

अपनी जान देकर 34 यात्रियों की जान बचा गए चालक बेनीराम खुद की बस के पहिए के नीचे आकर मौत।

धारचूला से टनकपुर जा रही थी बस। बस के ब्रेक फेल होने से हादसे की संभावना।

चालक ने पहाड़ी से टकराई बस ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलने से बाहर गिरे चालक पीछे से चढ़ गया बस का पहिया।
लोहाघाट मे आज बुधवार सुबह10 बजे के लगभग धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट के रायकोट महर के कैलबकरियां मंदिर के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें बस चालक चंपावत के बडोली निवासी बेनीराम थ्वाल की खुद की बस के पहिए के नीचे आने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ब्रेकफेल या स्टेरिंग फेल होने की वजह से बताया जा रहा है। बस के परिचालक किशन व सवारियो ने बताया जैसे ही बस लोहाघाट के मंदिर के पास मोड़ में पहुंची अचानक चालक बेनीराम भट्ट ने बस को पहाड़ी से टकराया जिसमें ड्राइवर साइड का दरवाजा खुल गया और चालक सीट से गिरकर नाली में जा गिरे और पीछे से बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में पुलिस व तहसीलदार लोहाघाट मोइनुद्दीन रोडवेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। बस को जेसीबी की मदद से खींचकर चालक के सव को बाहर निकाला गया । थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना में मारे गए चालक के सव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा। एजीएम धीरज वर्मा ने बताया बस में 34 सवारियां थीं जिनमें से एक महिला को मामूली चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है रोडवेज प्रबंधन के द्वारा दूसरी बस के माध्यम से सवारियों को गंतव्य की ओर भेजा गया। सवारियो के मुताबिक हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हो सकता है। लोहाघाट डिपो के एजीएम ने बताया बस को रोडवेज वर्कशॉप ले जाया जाएगा और जिसकी तकनीकी जांच की जाएगी की हादसा किस वजह से हुआ है। उन्होंने बताया दुर्घटना में चंपावत जिले के बडोली निवासी चालक बेनीराम थ्वाल की मौत हो गई। चालक बेनीराम खुद की जान देकर बस में बैठी 34 सवारियो की जान बचा गए। वही हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही दुर्घटना पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है लोगों ने कहा आए दिन रोडवेज बसों में तकनीकी समस्या के कारण कुछ ना कुछ हादसे होते हैं आज चालक की जान चली गई। फिलहाल दुर्घटना किस कारण से हुई तकनीकी समस्या है या अन्य यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल लोग हादसे ब्रेक फेल होने की वजह से मान रहे हैं। हादसा काफी दुखद था।

Check Also
Close