Tuesday 09/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेशनानकमत्ता छवी पातशाही गुरुद्वारे में उत्तराखंड क्रांति दल इकाई की हुई एक आवश्यक बैठकसरफिरे दामाद ने ससुराल में मचाया तांडव, ससुर समेत तीन पर धारदार हथियार से हमलाभारत विकास परिषद समर्पण शाखा देहरादून द्वारा अखिल भारतीय महिला आश्रम, लक्ष्मण चौक, में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।मसूरी की सीवरेज परियोजना पर उठे सवाल, खुले नालों में बह रहा होटलों का गंदा पानीधोबीघाट जलस्रोत तक पहुंच रहा सीवर, स्थानीय लोगों ने जताई पेयजल दूषित होने की आशंकामहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, आजीविका उपकरणों का वितरणपेपर प्लेट मशीन, सिलाई मशीन और खाद्य प्रसंस्करण किट देकर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयासमसूरी माल रोड पर हुड़दंग का वीडियो वायरल पड़ते ही हरकत में आई पुलिस, कार सीजकार की छत पर बैठकर मचा रहा था उत्पात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाईअंडर-19 फाइनल में अपेक्स का दबदबा, वॉरियर को 159 रन से हराया
राज्य

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा देहरादून द्वारा अखिल भारतीय महिला आश्रम, लक्ष्मण चौक, में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


स्वास्थ्य शिविर में बोलते हुए देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद का जगह-जगह पर स्वास्थ्य इ लगाना निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य है। डॉ शर्मा ने बालिकाओं को डेंगू की रोकथाम एवं बचने के उपाय बताए। डॉ शर्मा ने कहां कि 14 से 15 साल की जिन बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए टीकाकरण नहीं किया गया है, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत उन बालिकाओं का टीकाकरण कराया जाएगा एवं जिन बालिकाओं का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है,उनका आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जाएगा।
नाक कान गला विशेषज्ञ डा एम के तनेजा जिन्होंने भस्त्रिका प्राणायाम में भी रिसर्च की है,कहा कि योग से बिना पैसा खर्च किया बहुत सी बीमारियों का इलाज संभव है। बाल रोग चिकित्सक डा मंदीप सिंह गिल ने बच्चों के टीकाकरण एवं बच्चों को होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया।जनरल सर्जन डा आशीष सांगवान, जनरल फिजिशियन डा अक्षय आनंद,स्त्री रोग विशेषज्ञ डा समीक्षा गर्ग एवं डॉ रेशमी राय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा स्वाति उनियाल,दंत रोग विशेषज्ञ डा मुकेश कुमार सिंह एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ प्रभात बालोदिया ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित बीमारियों के उपचार के साथ-साथ परामर्श एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 132 महिलाएं एवं छात्राएँ लाभान्वित हुईं। इस अवसर पर
महिला आश्रम को एक स्टील अलमारी परिषद ने तथा एक अलमारी जी एम एस मंडल ने दान स्वरूप भेंट की।
स्वास्थ्य शिविर की अध्यक्षता समर्पण शाखा के अध्यक्ष मोहित मित्तल ने की एवं कार्यक्रम का सफल,सुंदर,सहज एवं सुव्यवस्थित संचालन संजय गर्ग ने किया। स्वास्थ शिविर में क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संपर्क श्रीमती निशा अग्रवाल, पर्यावरणविद् जगदीश बाबला,पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना,नीलेश अग्रवाल,के के लाल,सचिव राजेश ध्यानी,वित्त सचिव देवेन्द्र कंसल,संयोजक सेवा जय भगवान गोयल, संयोजक पर्यावरण संजीव सैन,संयोजक संपर्क मनीष गुप्ता,संयोजक महिला सहभागिता डा अनुराधा बिष्ट, संयोजक संस्कार मनमोहन शर्मा,संगठन सचिव यश गर्ग,रति मित्तल, नितिन चौहान, दिनेश कुमार भटनागर, विवेक अग्रवाल एवं महिला आश्रम की ओर से श्रीमती सविता अग्रवाल,श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती सुषमा ढींगरा एवं श्रीमती कविता रावत आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे I

Check Also
Close