Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

तीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मा

  • डैम के पुननिर्माण कार्यों का महापौर ने किया स्थलीय निरीक्ष्ज्ञण

रूद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर एक फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी से जुड़े प्रमुख कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पी.के. दीक्षित और अपर सहायक अभियंता हरपाल सिंह से परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत देते हुए कहा कि यह परियोजना सीधे तौर पर हजारों लोगों के हितों से जुड़ी हुई है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि तीनपानी डैम लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। डैम के निकासी गेटों की क्षमता कम होने के कारण बरसात के दौरान पानी का दबाव बढ़ने पर जल निकासी सुचारू रूप से नहीं हो पाती थी। परिणामस्वरूप बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की सड़कों, आवासीय कॉलोनियों और निचले क्षेत्रों में भर जाता था। इससे वार्ड नंबर एक सहित आसपास के क्षेत्रों की बड़ी आबादी को हर वर्ष जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने जनहित को देखते हुए इस परियोजना को अपनी घोषणाओं में शामिल कर 1.84 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की, जिसके बाद सिंचाई विभाग द्वारा डैम के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और विभागीय अधिकारी इसे समयबद्ध ढंग से पूरा करने में जुटे हैं।

महापौर ने कहा कि बरसात का मौसम निकट है, इसलिए निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाए। विशेष रूप से जल निकासी से संबंधित संरचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ताकि इस वर्ष क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि हजारों लोगों को राहत पहुंचाने वाला जनहित का महत्वपूर्ण कार्य है।

विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और समर्थन से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। डैम के पुनर्निर्माण के बाद जल निकासी व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे फुलसुंगा और आसपास की कई कॉलोनियों को बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में डैम में आरसीसी निर्माण कार्य चल रहा है और विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बरसात से पूर्व जल निकासी व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य में बाधा बन रहे कुछ विद्युत पोलों को स्थानांतरित करने की आवश्यकता भी बताई। इस पर महापौर ने कहा कि वह विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द पोलों को शिफ्ट कराने की व्यवस्था करेंगे ताकि परियोजना के कार्य में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जनता से जुड़े विकास कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है और प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तीनपानी डैम का पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी और बरसात के मौसम में जनजीवन प्रभावित नहीं होगा।

Check Also
Close