Monday 15/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
दिल्ली में स्वर्गीय जसपाल राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारीसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतमानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें–प्रभारी मंत्री मदन कौशिकबीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधिअग्निसुरक्षा को लेकर फायर सर्विस अलर्ट मोड पर,होटलों व संस्थानों का किया व्यापक सुरक्षा ऑडिटसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,अनिल भण्डारी बने प्रदेश प्रवक्ताबच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा एवं अपराध की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक* : डॉ. गीता खन्नाप्रेस विज्ञप्तिमोटापा रोग निवारण शिविर के चतुर्थ दिवस पर बडी संख्या में साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया
राज्य

कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में

नैनीताल। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट के 11वें दिन बार हॉल में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया डबल्स वर्ग के पहले सेमीफाइनल में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला डी.एस. दानु और हंसराज सिजवाली की जोड़ी ने मजबूत दावेदार संजय सुयाल व राकेश सुयाल की जोड़ी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पंकज कुमार और तस्लीम की जोड़ी ने गौरव व मुकेश को कड़े मुकाबले में हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में यशपाल आर्या, मुकेश चंद्रा, चंद्रप्रकाश और गौरव ने अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम चार में स्थान सुनिश्चित किया सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले 9 जून को खेले जाएंगे, जबकि 10 जून को सिंगल्स एवं डबल्स दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे टूर्नामेंट के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट सचिव संजय सुयाल सहित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सराहना की।

Check Also
Close