Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

गैस सिलेंडर से निकला पानी, उपभोक्ता ने लगाए आरोप

खबर झबरेड़ा क्षेत्र से है, जहां एक घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ता ने गैस सिलेंडर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उपभोक्ता का कहना है कि सिलेंडर में गैस की जगह बड़ी मात्रा में पानी निकल रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत संबंधित गैस एजेंसी से भी की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला। वहीं गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि ऐसे मामलों में उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है और एजेंसी में सिलेंडर लाने पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। झबरेड़ा क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करना शुरू किया तो गैस की जगह सिलेंडर से पानी निकलने लगा। उपभोक्ता का कहना है कि इस कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और खाना बनाने में भी परेशानी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं मामले में गैस एजेंसी संचालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि यदि किसी सिलेंडर में इस प्रकार की तकनीकी समस्या सामने आती है तो उपभोक्ता को तुरंत सिलेंडर का उपयोग बंद कर एजेंसी पर लेकर आना चाहिए। एजेंसी द्वारा सिलेंडर की जांच की जाएगी और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो नियमानुसार उपभोक्ता का पैसा वापस किया जाएगा या उचित समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं में भी चिंता का माहौल है।

Check Also
Close