अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में विशाल योग शिविर आयोजित होगा।

आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं विभाग इसके लिए तैयारियों में जुटा है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि शिविर में करीब दो हजार लोग योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि होंगे। योगाभ्यास कराने के लिए आठ योग शिक्षक तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।
