Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्प

  • भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित की भोजन प्रदर्शनी व गोष्ठी
  • महिलाओं ने पौष्टिक व्यंजनों का किया प्रदर्शन
  • जन आंदोलन का स्वरूप ले रहा खाद्य तेल संरक्षण का अभियानः महापौर

रूद्रपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे खाद्य तेल संरक्षण जन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रुद्रपुर में ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम, भोजन प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने कम तेल और बिना तेल से तैयार किए गए पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार में भोजन तैयार करने के दौरान तेल का सीमित उपयोग करेंगी और प्रतिदिन चार चम्मच से अधिक तेल का प्रयोग नहीं करेंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों की सराहना की। इस दौरान महिलाओं ने यह भी बताया कि कम तेल और कम ईंधन का उपयोग करते हुए भी स्वाद और पोषण से भरपूर भोजन तैयार किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ घरेलू खर्च में भी कमी आती है।

गोष्ठी में डाईटिशियन डॉ. निर्मला ने महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोजन में अत्यधिक तेल का सेवन मोटापा, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने कहा कि यदि भोजन में तेल की मात्रा नियंत्रित रखी जाए और हरी सब्जियों, दालों, मोटे अनाज तथा ताजे फलों को दैनिक आहार में शामिल किया जाए तो अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा बच्चों में भी पौष्टिक भोजन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाएं परिवार की प्रथम पोषण प्रबंधक होती हैं। उनके द्वारा तैयार किया गया भोजन पूरे परिवार के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसलिए यदि महिलाएं सीमित मात्रा में खाद्य तेल और ईंधन का उपयोग करते हुए पौष्टिक भोजन तैयार करेंगी तो इससे स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कम तेल में भोजन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का व्यापक अभियान है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से खाद्य तेल के सीमित उपयोग का जो आह्वान किया है, वह केवल एक स्वास्थ्य अभियान नहीं बल्कि जन आंदोलन का स्वरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि लोग अपने दैनिक भोजन में तेल की मात्रा कम कर संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाते हैं तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

महापौर ने कहा कि सीमित तेल और ईंधन के उपयोग से तैयार भोजन न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि परिवार की आर्थिक बचत में भी सहायक है। इससे रसोई का खर्च कम होगा और प्राकृतिक संसाधनों का भी संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का आधार स्वस्थ नागरिक हैं और स्वस्थ नागरिकों के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक परिवार स्वस्थ भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान पूरे देश और प्रदेश में जनभागीदारी के साथ संचालित किया जा रहा है। इसके दूरगामी परिणाम निश्चित रूप से सामने आएंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि अपने घर, मोहल्ले और समाज में भी कम तेल, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी को भी स्वस्थ जीवन का बेहतर वातावरण मिल सके ।।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती, विजया लक्ष्मी चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील ठुकराल जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा अग्रवाल जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सक्सैना जी, जिला महामंत्री प्रीति धीर जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, जिला उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री तरुण दत्ता जी, अर्चना राय जी, पिंकी चतुर्वेदी जी, रजनी रावत जी आदि सैकड़ों मातृशक्तियों की उपस्थिति मौजूद रही ।।

Check Also
Close