Friday 19/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर जगह-जगह लगी छबीलें, राहगीरों को मिला गर्मी से राहतशैल कला संस्था ने आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में आत्ममंथनस्थाई नियुक्ति देने सहित कई माँगों के संबंध में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष/ राज्यमंत्री श्री भगवत प्रसाद मकवाना को एक ज्ञापन सौंपाफिर दौड़ेगी ‘हिमालयन कार रैली’, उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों से दुनिया को मिलेगा रोमांच का नया संदेशसीईआईआर ऐप बना मददगार, मसूरी पुलिस ने 55 हजार का गुम हुआ आईफोन-15 ढूंढकर महिला को लौटायाकम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश – राज्यमंत्री भावना मेहराएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराध कर फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा।कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्पभारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट का आयोजन एसीबी (एग्रीकल्चर कमर्शियल ब्रांच), काशीपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
राज्य

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराध कर फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा।

ढोल नगाड़ों संग फरार अपराधियों के घर पहुँची पुलिस।

मा0 न्यायालय के आदेश पर की गई आरोपियों की संपत्ति कुर्की उद्घोषणा।

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय द्वारा जनपद के समस्त SHO/SO को अपराधियो के विरुद्ध आपरेशन प्रहार चलाकर सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । आज दिनाँक 17.06.2026 को SHO रुद्रपुर महोदय द्वारा फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्यवाही करने हेतु थाना रुद्रपुर से टीमें गठित की गई । उक्त क्रम में चौकी रम्पुरा क्षेत्र से मा0 न्यायायल से फरार चल रहे चोरी, मारपीट, जुआरी आदि अपराधियों को घरो पर जाकर ताबडतोड दबिश दी तो अभियुक्तगण फरार मिले । इन अपराधियो के घर व संपत्ति की कुर्की करने के क्रम में तीन अपराधियों के घर व सार्वजनिक स्थानो पर ढोल बजाकर व मुनादी कराकर कुर्की उद्घोषणा की कार्यवाही की गई । इन अपराधियों के लगातार फरार रहने पर इनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा । श्रीमान् SSP महोदय के आपरेशन प्रहार की इस कार्यवाही से अपराधियो व उनके परिचितो में हडकंप मच गया है ।

फरार चल रहे अभि0गणः-

  1. सुरेश कोरी पुत्र छोटे लाल कोरी निवासी वार्ड नं0 22 रम्पुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।

2- मुन्तियाज पुत्र मुख्तयार निवासी पहाडगंज थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।

  1. भूरा पुत्र नजाकत निवासी वार्ड नं0 18 खेडा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।

पुलिस टीमः-

  1. INS. श्री प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर UDN
  2. SI पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर UDN
  3. SI प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली रुद्रपुर UDN
  4. SI धीरज टम्टा, कोतवाली रुद्रपुर UDN
  5. हे0का0 राजकुमार, का0 विजय दरमाल, का0 जगदीश पाठक कोतवाली रुद्रपुर UDN
Check Also
Close