Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

बुधवार को विकास भवन सभागार में योग ब्रेक व नमस्ते ऐप की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई। आयुष विभाग की टीम द्वारा सभी को योग ब्रेक व नमस्ते ऐप डाउनलोड कराया गया तथा योग से संबंधित जानकारियां दी गई तथा योग भी कराया गया साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को रन फाॅर योग व मुख्य कार्यक्रम योग दिवस के लिए आमंत्रित भी किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है इसे अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से कई गंभीर बीमारियों जैसे मधुमेह, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर व फैटी लीवर आदि से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक स्वस्थता के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। उन्होने प्रतिदिन योग को अपने जीवन में अपनाने अपील की। उन्होने कहा करें योग-रहंे निरोग।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 पीकेएस यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी दीपक सरकार, जिला नोडल अधिकारी योग राहुल पुरोहित, मसरूफ अहमद फार्मेसी अधिकारी योग अनुदेशक तरुण सिंह बगड़वाल, अनिल चैहान, योग अनुदेशिका लक्ष्मी देवी व चंपा देवी, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

Check Also
Close