Friday 19/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोधराहुल गांधी के जन्मदिवस पर प्रियदर्शिनी उड़ान योजना का शुभारंभ, महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरितभारतीय योग संस्थान के पांच दिवसीय ‘मोटापा निवारण योग शिविर’ का भव्य समापन; भारी संख्या में उमड़े नए साधकमां भगवती की महिमा से आलोकित हुआ सरणा गांव-देवी भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का सैलाबश्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर जगह-जगह लगी छबीलें, राहगीरों को मिला गर्मी से राहतशैल कला संस्था ने आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में आत्ममंथनस्थाई नियुक्ति देने सहित कई माँगों के संबंध में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष/ राज्यमंत्री श्री भगवत प्रसाद मकवाना को एक ज्ञापन सौंपाफिर दौड़ेगी ‘हिमालयन कार रैली’, उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों से दुनिया को मिलेगा रोमांच का नया संदेश
राज्य

भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर निगम परिवार का महत्वपूर्ण और अभिन्न हिस्सा हैं। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका सबसे अहम है। मौसम कोई भी हो, पर्यावरण मित्र पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनकी सुविधाओं और स्वास्थ्य का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिकता है।

महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में गर्मी अपने चरम पर है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच पर्यावरण मित्र सुबह से ही फील्ड में रहकर शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे में शरीर में पानी और ऊर्जा की कमी न हो, इसके लिए ग्लूकोज उपलब्ध कराया गया है। साथ ही धूप से बचाव के लिए कैप भी वितरित की गई हैं।

उन्होंने पर्यावरण मित्रों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ वह अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और सावधानी बरतते हुए कार्य करें। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को धरातल पर साकार करने में सबसे बड़ा योगदान पर्यावरण मित्रों का है। उनकी मेहनत और सेवा भावना के कारण ही शहर स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम पर्यावरण मित्रों के हितों और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उनकी समस्याओं के समाधान, कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र केवल सफाई कर्मचारी नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के सच्चे प्रहरी हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय, राजू नबियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, सीएमएम मनोज कर्नाटक, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू मुल्तानी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Check Also
Close