Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेश

किच्छा:- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न योग कार्यक्रमों में सहभागिता कर योग के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया तथा नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
सर्वप्रथम उन्होंने देवरिया स्थित पाल सुमेरा कॉलोनी में पतंजलि महिला समिति द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर समिति की जिला प्रभारी बहन हंसी बिष्ट द्वारा उन्हें योग आधारित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के सहयोग से सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित योग दिवस समारोह में सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा उपस्थित नागरिकों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में योगेन शिक्षा समिति द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भी उन्होंने सहभागिता की।
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी क्षेत्रवासियों को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग ने 175 से अधिक देशों को जोड़ने का कार्य किया है। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है, जो भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा की वैश्विक पहचान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग की जननी है तथा योग के माध्यम से व्यक्ति का शरीर, मन और आत्मा तीनों स्वस्थ एवं संतुलित रहते हैं। नियमित योगाभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा अनेक असाध्य रोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, जानु चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासन कराए गए। साथ ही कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, योग प्रशिक्षकों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Check Also
Close