Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

देश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ा

रूद्रपुर। देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, महंगी होती पढ़ाई, कोचिंग सिस्टम और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा छात्रों की समस्याओं को लेकर शुरू किये गये ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने प्रेस वार्ता कर शिक्षा और रोजगार व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किये। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों से संवाद कर देश की शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों युवा बेहतर भविष्य का सपना लेकर मेहनत कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था उन्हें आगे बढ़ाने के बजाय बाहर करने वाली ‘रिजेक्शन व्यवस्था’ बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि हजारों छात्र एक सपना लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की दौड़ में उतरते हैं, लेकिन अवसर बेहद सीमित हैं। करीब 3000 छात्रों में सिर्फ 1 आईएएस बनता है, 3000 में केवल 30 छात्र आईआईटी तक पहुंचते हैं और लगभग 180 छात्र डॉक्टर बन पाते हैं। ऐसे में लाखों मेहनती छात्रों को असफलता और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है।

गावा ने कहा कि यह सिर्फ परीक्षा की लड़ाई नहीं बल्कि देश के करोड़ों परिवारों के संघर्ष की कहानी है। अभिभावक अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनाने के सपने के लिए अपनी जीवनभर की कमाई लगा देते हैं। कोचिंग फीस, हॉस्टल, किताबें और तैयारी का खर्च आम परिवारों के लिए भारी बोझ बन चुका है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ नीट की तैयारी करने वाले करीब 22 लाख छात्रों के परिवारों का निजी खर्च लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। यह खर्च भारत सरकार के शिक्षा बजट के लगभग बराबर बताया गया है। एक छात्र पर औसतन लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी सफलता की कोई गारंटी नहीं होती।

गावा ने कहा कि सिर्फ नीट ही नहीं बल्कि जेईई,यूपीएससी, एसएससी और रेलवे जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं पर भी भारी आर्थिक बोझ है। आंकड़ों के अनुसार इन प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों द्वारा किया जाने वाला खर्च करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है, जिसे कांग्रेस ने सरकार के शिक्षा बजट से कई गुना अधिक बताया है।

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था के चारों ओर समस्याओं का जाल बन चुका है। एक तरफ महंगी कोचिंग व्यवस्था है तो दूसरी तरफ पेपर लीक, परीक्षा रद्द होना, दोबारा परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया में देरी और नौकरियों की कमी जैसी चुनौतियां युवाओं का मनोबल तोड़ रही हैं।

गावा ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं सिर्फ परीक्षा प्रणाली की विफलता नहीं बल्कि लाखों बच्चों के सपनों पर चोट हैं। छात्र वर्षों मेहनत करते हैं, परिवार कर्ज लेकर बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन व्यवस्था की खामियों के कारण उनकी मेहनत प्रभावित होती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, सीबीएसई, पीएससी और एनटीए जैसी संस्थाओं से जुड़ी लगातार सामने आ रही समस्याओं ने छात्रों में तनाव और असुरक्षा बढ़ाई है। छात्र आत्महत्या की घटनाएं बढ़ना बेहद चिंताजनक है और सरकार को इस दिशा में गंभीर कदम उठाने चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को अवसर देना होना चाहिए, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि बच्चे कम उम्र से ही भारी दबाव में आ जाते हैं। परीक्षा, कोचिंग और भविष्य की चिंता ने युवाओं के सामने मानसिक चुनौती खड़ी कर दी है।

उन्होंने कहा कि एक ओर परिवार लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी और रोजगार की कमी छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर रही है। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जहां हर वर्ग के बच्चे को समान अवसर मिल सके।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के बाद भी युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राहुल गांधी की प्रस्तुति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार 1000 छात्रों में केवल करीब 12 छात्र ही ग्रेजुएशन के बाद वेतन वाले औपचारिक रोजगार तक पहुंच पाते हैं। बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी या अस्थायी रोजगार की ओर जाने को मजबूर होते हैं।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह भी चिंता जताई गई है कि बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले युवा भी रोजगार की समस्या से जूझ रहे हैं। जब शिक्षा रोजगार से नहीं जुड़ पाएगी तो युवाओं में निराशा बढ़ेगी।

ठुकराल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को कमाई का माध्यम नहीं बल्कि देश निर्माण का आधार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज छात्रों को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें वे बड़े सपने देख सकें, उन सपनों को पूरा करने का अवसर मिले और कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया है कि उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और रोजगार के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं की आवाज है। यह अभियान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Check Also
Close