Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

तीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणा


एस एम जे एन पीजी कॉलेज हरिद्वार में आयोजित चौथी तीरंदाजी 6 दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप महाकुंभ संपन्न हो गया जिसमें पदक जीतने में दिल्ली के तीरंदाजों का दबदबा कायम हुआ और दूसरे नंबर पर हरियाणा ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप 27 राज्यों के 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश,छत्तीसगढ़,बिहार; पंजाब,दिल्ली, जम्मू कश्मीर, झारखंड के तीरंदाजो ने भाग लिया। लड़कियों की उपस्थिति सबसे ज्यादा रही और लड़कियां पदक जीतने में भी आगे रही।
पुरस्कार वितरण समारोह में आरजेके संस्था के निदेशक कुलदीप चौहान ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएशन की अनुमति से इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन जिला हरिद्वार तीरंदाजी एसोसिएशन एवं आरजेके फाउंडेशन हरिद्वार संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ संजय माहेश्वरी, डॉक्टर शिव कुमार चौहान,आरजेके संस्था के मुख्य संरक्षक नरेश चौहान, संस्था के निदेशक रमेश प्रसाद, कुलदीप चौहान, सुनील अरोड़ा, नगर निगम पार्षद विवेक, महंत आराध्या सरस्वती, सीमा कटारिया, डॉ राधिका नागरथ, तीरंदाजी के अंतर्राष्ट्रीय कोच संदीप डुकलान, रुपेंद्र कुमार शर्मा,सूबेदार मेजर हेमचंद्र हरबोला, रविंद्र प्रधान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर सेना के राष्ट्रीय कोच सी श्रीधर, विकास रावत,आदर्श पवार,कुलदीप सिंह बिष्ट,पवन भंडारी,हेमंत राठी,पुष्कर सिंह रावत आदि ने कोच एवं निर्णायक की भूमिका निभाई। श्री बालाजी गौशाला की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों को गाय का शुद्ध देसी घी वितरित किया गया। अंडर 15 में जन्मेजय चौहान ने कांस्य पदक एवं जीविका चौहान ने अंडर 18 में दो दो पदक प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया।आरजेके संस्था के मुख्य संरक्षक नरेश चौहान एवं संस्था के निदेशक रमेश प्रसाद ने बताया कि तीरंदाजी की छह दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप अंडर 10,अंडर 13,अंडर 15,
अंडर18 एवं सीनियर वर्ग में विभाजित थी। चैंपियनशिप के मुख्य संयोजक कुलदीप चौहान ने बताया कि अगले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है और उससे पहले अक्टूबर में इस साल राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना निश्चित किया है।

प्रतियोगिता के समापन में विजेता इस तरह से रहें-

सीनियर रिकर्व लड़के
हर्षित पाल दिल्ली स्वर्ण पदक
लक्ष्य दलाल रजत पदक
भरत कुमार कांस्य पदक

वरिष्ठ लड़कियाँ रिकर्व

श्वेता सिंह हरियाणा गोल्ड मेडल
इशिता माथुर दिल्ली रजत पदक
भावना सिंह ने कांस्य पदक जीता

कम्पाउंड राउंड लड़के

तनिष दीप दिल्ली स्वर्ण पदक
हर्षित हरियाणा रजत पदक
यशराज दुबे दिल्ली कांस्य पदक

सीनियर कंपाउंड गर्ल्स’

कुसुम यू पी गोल्ड
देविका साहू रजत पदक
दुर्गेश नंदनी कांस्य पदक

सीनियर इंडियन राउंड गर्ल्स

वंदना चौहान स्वर्ण पदक
काजल हरियाणा रजत पदक
अंबिका कुमारी कांस्य पदक

सीनियर इंडियन राउंड बॉयज

निशांत सैनी स्वर्ण पदक
पीयूष कुमार रजत पदक
अमित कुमार कांस्य पदक

Check Also
Close