Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
राज्य

अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामद


रुद्रपुर। जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 रुद्रपुर सोनू सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित गड्डा कॉलोनी, शास्त्रीनगर में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त बलजोर सिंह पुत्र रामचरण, निवासी शास्त्रीनगर, गंगापुर रोड के कब्जे से 500 मिलीलीटर क्षमता के 24 पाउच, कुल लगभग 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही विकास रावत, संतोष लोहानी, दीपक दुबे तथा आबकारी सिपाही राजेंद्र एवं वीरेंद्र शामिल रहे।

Check Also
Close