राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मान

राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मैसोन ने अवगत करवाया कि सहारनपुर रोड स्थित एक भव्य होटल में भव्य सम्मान समारोह में वर्तमान में समाज सेवा में अग्रणी व शीर्ष पर चल रहे वरिष्ठ समाज सेवी संजय कुमार गर्ग को शाल ओढ़ाकर कर फूलों की माला पहनकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया उन्होंने कहा कि कन्याओं का सामूहिक विवाह हो,धार्मिक आयोजन हो दिव्यांगों की सेवा हो, रक्तदान के कैंप हो, निशुल्क चिकित्सा शिविरों सभी में अपना भागीरथी योगदान प्रदान करते हैं इसलिए आज इनका सम्मान करते हुए स्वर्णकार संघ अपने आप को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है इस अवसर पर पंकज मैसोन, पंकज डिडान, राजीव सचचर,आनंद वर्मा,मनन इंद्राणी पांधी,विश्वनाथ कोहली आदि उपस्थित रहेl
