Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी


भारत सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया, बोले- यह सम्मान नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी के लिए यह गौरव का क्षण है कि शहर के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को भारत सरकार द्वारा सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैंडिंग काउंसिल एट उत्तराखंड हाईकोर्ट नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुवार को पिक्चर पैलेस स्थित एक होटल के सभागार में भव्य अभिनंदन एवं शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ता समुदाय, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मसूरी के एक युवा अधिवक्ता का भारत सरकार की ओर से इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि युवाओं को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। समारोह में सम्मानित होने के बाद आर्यन देव उनियाल ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, मैं अपने माता-पिता, गुरुजनों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और मसूरी के लोगों का आभारी हूं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं बल्कि पूरे मसूरी की है। आर्यन देव उनियाल ने कहा कि न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से भी निरंतर अध्ययन और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आर्यन देव उनियाल की नियुक्ति से पूरे मसूरी का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं। वहीं रजत अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि मसूरी की युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्यन देव उनियाल अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता रणबीर सिंह, मनोज सैली, महादेव लेखवार, और मसूरी के अधिवक्ता समुदाय द्वारा किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आर्यन देव उनियाल को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से मसूरी के विधिक क्षेत्र को नई पहचान मिली है।समारोह में मौजूद लोगों का कहना था कि छोटे शहर से निकलकर देश की महत्वपूर्ण कानूनी जिम्मेदारी तक पहुंचने की यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। आर्यन देव उनियाल की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा और परिश्रम के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, विदूशी उनियाल, पुश्पा पडियार, अमित गुप्ता, मदन मोहन षर्मा, संजय अग्रवाल, अजय भार्गव, संध्या एनी, ुसंदर पवार, सचिन पवार, विजय विंदवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also
Close