Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
राज्य

निशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि


स्पोर्ट्स एसोसिएशन की श्रद्धांजलि सभा में खिलाड़ियों ने दी भावभीनी विदाई, बोले- खेल जगत की अपूरणीय क्षति

मसूरी। देश के महान निशानेबाज और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा के निधन पर शुक्रवार को मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गुरुद्वारा सभागार, किताबघर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने कहा कि जसपाल राणा केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने शानदार खेल प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया और निशानेबाजी को नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा, जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर जो मुकाम हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। रावत ने कहा कि जसपाल राणा ने अपने खेल जीवन में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण सहित कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। बाद के वर्षों में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान केवल एक खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि एक उत्कृष्ट मार्गदर्शक और प्रेरक के रूप में भी हमेशा याद किया जाएगा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की धरती ने देश को अनेक प्रतिभाएं दी हैं, जिनमें जसपाल राणा का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। उनका संघर्ष, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस मौके पर रजत अग्रवाल, राजू शाह, अमित गुप्ता, नागेन्द्र उनियाल, अनिल गोयल, सुरेश गोयल, अनुज तायल, जोत सिंह गुनसोला, ओपी उनियाल, रूपचंद गुरूजी, बीएस नेगी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close