Sunday 28/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने जिला अस्पताल में की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षाजनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणामहापौर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभकैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पणनागरासू गतिरोध पर श्रीनगर में गरजी जनसभा-कानून-व्यवस्था और चारधाम यात्रा प्रबंधन पर सरकार से मांगा जवाबदिल्ली से उठी व्यवस्था परिवर्तन की हुंकार-राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए 25 कर्मयोगीश्रावण कांवड़ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में-गढ़वाल मंडलायुक्त ने नीलकंठ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं की परखी हकीकतभागवत कथा बनी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प-समलौण ने कटहल का पौधा रोपकर दिया प्रकृति बचाने का संदेश
राज्य

कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने शनिवार को अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के पहले दिन विकासखंड पाबों क्षेत्र में 4.85 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। भ्रमण के दौरान डॉ.रावत ने ग्राम बजवाड़ में 55.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इस उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके उपरांत उन्होंने चमगांव तोक से बड़ियूं गांव तक 10.01 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत 3.50 किलोमीटर लंबे पटोटी-माथोली मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया। इस परियोजना पर 4.19 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी। ग्राम सलाना में कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय त्रिलोक सिंह भंडारी की स्मृति में निर्मित त्रिलोक सिंह भंडारी स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और समर्पण राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है तथा उनके आदर्श सदैव नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कैबिनेट मंत्री ने सलाना,बड़ियूं,चमगांव,कालौं सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश भंडारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी,विमल नेगी,नरेंद्र भंडारी,बलवीर सिंह,गंगा सिंह सहित अन्य अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check Also
Close