Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

थलीसैंण में विकास को मिली नई रफ्तार-कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थलीसैंण क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित से जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता,पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सार्थक होगा,जब वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे। थलीसैंण प्रवास के दौरान डॉ.रावत ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का गहन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को बरसात से पूर्व सभी सड़क एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्मित पटवारी चौकी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और लोगों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इसके उपरांत आयोजित ग्राम प्रहरियों की बैठक में उन्होंने ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए ग्राम प्रहरियों से नशामुक्त,अपराधमुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। ग्राम प्रहरियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डॉ.रावत ने उपजिलाधिकारी,खंड विकास अधिकारी,अधिशासी अभियंताओं,नगर पंचायत अध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क,पेयजल,स्वास्थ्य,शिक्षा,ग्रामीण विकास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने,जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशील और जवाबदेह कार्यशैली अपनाने पर विशेष बल दिया। अपने प्रवास के दौरान डॉ.रावत ने थलीसैंण क्षेत्र के जल्लू संपर्क मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। लगभग 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य गांव,गरीब,किसान,युवा,महिलाओं और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। थलीसैंण सहित पूरे क्षेत्र में सड़क,पेयजल,स्वास्थ्य,शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है,जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुनीता रावत,उपजिलाधिकारी कृष्ण त्रिपाठी,खंड विकास अधिकारी टीकाराम कोठियाल,तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल,नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप,जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर राहुल टोलिया,डीपीओ मनरेगा योगेश रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also
Close