Wednesday 01/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तारनगर पंचायत थलीसैंण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजितपूर्वी और पश्चिमी नयार में वैज्ञानिक हस्तक्षेप से सुधरेगा जल प्रवाह और पर्यावरणीय संतुलन–प्रभारी सचिवजनता की चौखट पर प्रशासन-एडीएम ने सुनीं 25 शिकायतें,अधिकांश मामलों का मौके पर समाधानआपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह रहे सक्रिय,संसाधनों की न हो कमी–दिलीप जावलकरसहकारिता से सशक्त होंगे किसान,युवा और महिलाएं–कैबिनेट मंत्रीएक वृक्ष ओपीएस के नाम से गूंजेगी पुरानी पेंशन की मांग,12 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में चलेगा महाअभियानजनता के हक की लड़ाई में विभागीय सीमाओं से ऊपर उठीं मेयर आरती भण्डारी-जल संस्थान को दोटूक-समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा एक्शनडॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत गढ़ने का संकल्प दोहराया,कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वरउत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप में अनमोल मलिक और अनुभव ने दोहरा खिताब जीता।
राज्य

29वी श्री श्री जगन्नाथ जी देवस्थान पूर्णिमा एवं कलश यात्रा। श्री राम मंदिर समिति, दीपलोक कॉलोनी,

देहरादून श्री श्री जगन्नाथ जी श्री गुंडीचा रथ यात्रा आयोजन समिति द्वारा दिनांक 29 जून 2026 दिन सोमवार को श्री राम मंदिर में प्रातः 8:00 बजे सर्वप्रथम शक्तिपुत्र डॉक्टर सुभाष चंद्र शतपथी जी द्वारा मंत्रौं उच्चारण कर विधि विधान से आज के मुख्य जजमान मनीष अरोड़ा उनकी धर्मपत्नी एवं परिवार को संकल्प दिलाकर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात श्री राम मंदिर समिति एवं श्री श्री जगन्नाथ जी श्री गुंडीचा रथ यात्रा आयोजन समिति द्वारा 108 सौभाग्यवती महिलाओं की कलश यात्रा का आयोजन ढोल नगाड़ों, बैंड बाजो और श्री जगन्नाथ जी युवा शक्ति द्वारा घंटनाद प्रभु नाम संकीर्तन करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर कृष्ण नगर चौक, कौलागढ़ रोड से प्रातः 9:30 बजे प्रारंभ होकर श्री शिव मंदिर, आनंद विहार, महेंद्र विहार, मित्र लोक कॉलोनी, दीपलोक कॉलोनी, एवं आसपास के क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए श्री राम मंदिर दीपलोक कॉलोनी में विश्राम लिया। इसके बाद श्री श्री जगन्नाथ जी बलभद्र जी माता सुभद्रा जी और सुदर्शन जी को गोडिया कर यानी की घुटनों के बल चला- चला कर मंगल स्नान मंडप तक ले जाया गया। उसके पश्चात उपस्थित ब्राह्मणों, सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मंदिर समिति के सदस्यों एवं अन्य गणमान्यों और मातृशक्ति महिला मंडली द्वारा बारी बारी से श्री श्री जगन्नाथ जी को 35 कलश, बलभद्र जी को 33 कलश, सुभद्रा जी को 22 कलश और सुदर्शन जी को 18 कलश द्वारा कपूर, चंदन, केसर, तुलसी पत्ता युक्त विभिन्न धार्मिक स्थलों की पवित्र नदियों से लाये गए मिश्रित गंगाजल के 108 कलशों द्वारा सहस्रक्ष मत्रों के उच्चारण के साथ मंगल स्नान कराया गया मंगल स्नान कराया गया। जिसके के बाद सभी विग्रहों ने गणपति रूप में अपने दर्शन दिए‌ और गणपति जी की जय जयकार के नारे लगे। सभी पूजा अर्चना पुरी उड़ीसा की तर्ज पर शक्तिपुत्र डॉक्टर सुभाष चंद्र शतपथी, पंडित श्री मुक्ति पद शतपथी एवं मंदिर के आचार्य पुरुषोत्तम डिमरी द्वारा संपन्न कराई गई इसके बाद महाप्रभु की महा आरती कर भोग प्रसाद में श्री जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तर्ज पर कनिका प्रसाद मीठे चावल के प्रसाद का वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सचिव सुनील शर्मा, उत्सव मंत्री जे एस चुग, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, प्रचार मंत्री सुशील बग्गा, उपाध्यक्ष एस के गांधी, सहसचिव अनिल बंगा, भंडार पाल शंकर थापा ऑडिटर तरुण सक्सेना मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधान आरके गुप्ता, मनीष मौर्य, संजीव गोयल, कल्याण चक्रवर्ती, श्रीमती अंजू मित्तल एवं बीजेपी के युवा नेता अर्चित डाबर, किसान मोर्चा से भाजपा नेता जोगिंदर पुंडीर, प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित सुभाष जोशी , पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज मैसौन, महानगर अध्यक्ष बलदेव पाराशर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल के मुख्य सेवक संजय गर्ग, विक्की गोयल, मां शाकुंभरी देवी सेवा संस्थान से बालेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता संजीव गोयल, विनोद कश्यप, श्रीमती रितु गोयल महाकाल सेवा समिति से रोशन राणा, आयुष जैन ब्राह्मण महासभा से पंडित शशि शर्मा जी , बहन इंदु बालाजी, रोहित गोयल श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेल नगर से श्री गोविंद मोहन जी पूर्व पार्षद, स्थानीय पार्षद वार्ड नंबर 35 से श्रीमती संगीता गुप्ता एवं पूर्व पार्षद श्रीमती बीना बिष्ट एवं बहुत से अन्य श्रद्धालु, महिला शक्ति और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में अपना अमूल्य समय निकालकर योगदान दिया। मंदिर समिति ने सभी का आभार प्रकट किया। श्री राम मंदिर समिति के उत्सव मंत्री जे एस चुग जी एवं रथ यात्रा समिति के मुख्य प्रवक्ता संजय गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया की आज सांय 7:30 बजे श्री श्री जगन्नाथ जी की महा आरती के पश्चात उनके द्वार भक्तों के दर्शन के लिए 14 दिन के लिए बंद कर दिए जाएंगे‌। 14 दिन के पश्चात दिनांक 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को उनके नवयौवन दर्शन होंगे और 16 जुलाई 2026 दिन बृहस्पतिवार को विश्व विख्यात श्री श्री जगन्नाथ जी श्री गुंडीचा रथ यात्रा का आयोजन श्री जगन्नाथ जी
पुरी उड़ीसा की तर्ज पर किया जाएगा जिसमें श्री जगन्नाथ महाप्रभु नगर भृंहण कर भक्तों को स्वयं दर्शन देंगे।

Check Also
Close